Top 4 Films on India Pakistan Love Story: तारा सिंह ही नहीं, प्यार के लिए कई सितारों ने लांघी है भारत पाकिस्तान की सीमा, इन फिल्मों में आई हैं सरहद पार से दुल्हनिया
Top 4 Films on India Pakistan Love Story: भारत पाकिस्तान की लव स्टोरी का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों को गदर के तारा सिंह की याद आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सिर्फ सनी देओल ही नहीं बल्कि सलमान खान से लेकर शाहरुख खान जैसे कई सुपरस्टार्स भी अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी [...
Top 4 Films on India Pakistan Love Story: भारत पाकिस्तान की लव स्टोरी का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों को गदर के तारा सिंह की याद आ जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सिर्फ सनी देओल ही नहीं बल्कि सलमान खान से लेकर शाहरुख खान जैसे कई सुपरस्टार्स भी अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी हसीनाओं पर दिल हार चुके हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं बड़े पर्दे की कुछ सुपरहिट लव स्टोरीज (Top 4 Films on India Pakistan Love Story) के बारे में, जिनका कनेक्शन सरहद के उस पार से रह चुका है.
गदर
इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम सनी देओल की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर का ही शामिल है. तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी तो हर कोई जानता है. 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्यार के साथ-साथ विभाजन का मंजर में भी देखने को मिलता है. जिसके बाद तारा सिंह अपनी सकीना को लेने पाकिस्तान पहुंच जाता है. तारा सिंह अकेले पूरे पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर मजबूर कर देता है. वहीं इस फिल्म का अगला पार्ट 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. गदर 2 में भी सनी देओल पाकिस्तान को सबक सिखाते नजर आएंगे.
वीर-जारा
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म वीर जारा को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म भारतीय वायुसेना के पायलट वीर (शाहरुख खान) को पाकिस्तान से भारत आई जारा (प्रीति जिंटा) से मोहब्बत हो जाती है. ऐसे में वीर अपने प्यार को हासिल करने पाकिस्तान जाता है. मगर वहां वीर कुछ साजिशों का शिकार हो जाता है और उसे पाकिस्तान की जेल में बंद कर दिया जाता है. ऐसे में जहां एक तरफ रानी मुखर्जी 22 साल बाद वीर को जेल से रिहा करवाती है. तो वहीं जारा वीर के इंतजार में भारत चली आती है.
एक था टाइगर
एक्शन थ्रिलर फिल्म एक था टाइगर को भी बड़े पर्दे की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में गिना जाता है. साल 2012 में आई इस फिल्म में टाइगर (सलमान खान) को पाकिस्तानी एजेंट जोया (कैटरीना कैफ) से प्यार हो जाता है. वहीं अपना मिशन पूरा करने के बाद टाइगर और जोया एक-दूसरे से शादी कर लेते हैं. फिल्म का अगला पार्ट टाइगर जिंदा है में दिखाया गया है. जिसमें टाइगर और जोया एक बार फिर साथ मिलकर मिशन को अंजाम देते हैं. वहीं इसी साल दिवाली के मौके पर टाइगर 3 भी रिलीज होने जा रही है.
पठान
शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म पठान की कहानी भी काफी हद तक सेम है. मिशन के दौरान पठान (शाहरुख खान) की मुलाकात पाकिस्तानी एजेंट रुबीना (दीपिका पादुकोण) से होती है. पहली ही मुलाकात में पठान रुबीना को दिल दे बैठता है. जिसके बाद फिल्म में पठान और रुबिना के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलते हैं.
ये भी पढ़ें – ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स, नन्हीं राहा कूपर का नाम भी है लिस्ट में शामिल