Tiger 3: टाइगर 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों को मिली बड़ी खुशखबरी, इन जगहों पर 24*7 चलेगी फिल्म, जाने अपडेट
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं रिलीजिंग से पहले टाइगर 3 की बढ़ती डिमांड को देखकर मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज दिया [...
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं रिलीजिंग से पहले टाइगर 3 की बढ़ती डिमांड को देखकर मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है. टाइगर 3 का इंतजार कर रहे दर्शक अब इस फिल्म को 24*7 अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
सऊदी और दुबई में बढ़ी डिमांड
टाइगर 3 का क्रेज महज देश के भीतर ही नहीं बल्कि विदेशों में खूब देखने को मिल रहा है. वहीं इस फेहरिस्त में सऊदी अरब और दुबई का नाम सबसे ऊपर है. ऐसे में टाइगर 3 के मेकर्स ने फिल्म को यहां भी 24*7 चलाने का एलान किया है. खबरों की मानें तो दिवाली के अगले दिन यानी 13 तारीख को रात 12 बजे से टाइगर 3 के शो 24*7 चलेंगे.
अहमदाबाद में लागू
गुजरात के अहमदाबाद में भी टाइगर 3 के शो दिन रात चलने वाले हैं. रिलीजिंग के लगातार 1 हफ्ते तक फैंस टाइगर 3 को किसी भी समय जाकर अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं. 13 नवंबर की रात 2 बजे से टाइगर 3 के शो 24*7 देखे जा सकते हैं.
दिल्ली बना पहला शहर
देश की राजधानी दिल्ली टाइगर 3 को 24*7 दिखाने वाला पहला शहर बन गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिवाली के अगले दिन से दिल्लीवासी किसी भी समय टाइगर 3 देख सकते हैं. लगातार 1 हफ्ते तक फिल्म दिल्ली के सिनेमा हॉल में दिन-रात चलाई जाएगी.
टाइगर 3 की रिलीजिंग
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर रविवार को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म के साथ शाहरुख खान की अफकमिंग फिल्म डंकी का ट्रेलर भी रिलीज होगा. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो से लेकर इमरान खान का विलेन अवतार भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें – रिलीजिंग से पहले सलमान और कैटरीना की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, एक्शन सीक्वेंस के बारे में निर्देशक मनीष शर्मा ने कही ये बात