टाइगर 3 के ट्रेलर में मिशेल ली और कैटरीना कैफ की टॉवल फाइट ने लूटी थी लाइमलाइट, मिशेल ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) रिलीजिंग से पहले ही काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं ट्रेलर में कैटरीना कैफ और मिशेल ली की टॉवल फाइट ने सभी को हैरान कर दिया था. [...]

By Sakshi Pandey · 27/10/2023

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड मूवी टाइगर 3 (Tiger 3) रिलीजिंग से पहले ही काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं ट्रेलर में कैटरीना कैफ और मिशेल ली की टॉवल फाइट ने सभी को हैरान कर दिया था. तौलिए में लड़ते हुए दो खूबसूरत हसीनाओं ने जमकर लाइफलाइट बटोरी थी. हालांकि अब मिशेल ने कैट के साथ टॉवल फाइट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

हॉलीवुड की फाइटिंग क्वीन हैं मिशेल ली

हॉलीवुड अदाकारा मिशेल ली को फाइटिंग सीन की मलिका कहा जाता है. मिशेल ने ब्लैक विडो में स्कारलेट जोहानसन, पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जॉनी डेप, बुलेट ट्रेन में ब्रैड पिट और वेनोम में टॉम हार्डी के साथ बेहतरीन फाइटिंग सीन शूट किए हैं. वहीं टाइगर 3 में मिशेल की एंट्री ने चार चांद लगा दिए हैं. जिसमें मिशेल ली तुर्की के हमाम में कैटरीना के साथ लड़की दिखाई दे रही हैं. आलम ये है कि, मिशेल और कैट का ये इस सीन इंटरनेट सेंसेशन बन चुका है.

2 हफ्ते तक हुई थी रिहर्सल

मिशेल के अनुसार, उन्हें बिल्कुल हैरानी नहीं हुई जब टाइगर 3 के ट्रेलर में उनका और कैटरीना का फाइटिंग सीन सबसे ज्यादा वायरल हो गया. मिशेल और कैट ने इस एक सीन के लिए काफी मेहनत की थी. दोनों अदाकाराओं ने टॉवल फाइट में बेस्ट शॉट देने के लिए लगभग 2 हफ्ते तक इस सीन की रिहर्सल की थी.

मिशेल का कहना है कि, ”मैं हैरान नहीं हूं. जब हम इसकी शूटिंग कर रहे थे तो मुझे लगा कि यह बहुत यादगार दृश्य है. हमने कुछ हफ्तों तक लड़ाई सीखी और अभ्यास किया और फिर इसे शूट किया. सेट का डिजाइन बिल्कुल भव्य था और लड़ाई करना वाकई मजेदार अनुभव था. मेरे लिए एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा बनना वाकई अद्भुत था.”

कैटरीना के साथ मिशेल की बॉन्डिंग

टाइगर 3 की लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ अपनी बॉन्डिंग शेयर करते हुए मिशेल कहती हैं, कैटरीना उतनी ही शालीन और पेशेवर थीं जितनी वो हो सकती थीं. उन्होंने हर सीन को रियल दिखाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है. उन्हें कोरियोग्राफी का काफी अनुभव था इसलिए उनके साथ काम करना बेहद आसान था. हमने इस सीन को शूट करने में बहुत पसीना बहाया!”

तौलिए को संभालना था मुश्किल

मिशेल ने बताया कि, शरीर पर लपेटे हुए तौलिये को संभालना इस हम्माम सीक्वेंस की सबसे बड़ी चुनौती थी. इतनी हलचल और लड़ाई के साथ तौलिए को सही जगह पर रखना आसान नहीं था. जाहिर है बीच में तौलिया खिसकने का डर था. जिसके चलते हमने तौलिए को कुछ जगहों से सिल दिया था. जिससे ये अपनी जगह पर बरकरार रहे. इससे हमें सीन शूट करने में काफी मदद मिली थी.

चोट लगने का था डर

मिशेल का कहना है कि, टॉवल फाइट वाले सीन में हमें एक-दूसरे पर जबरदस्त हमला करना था. ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखना था कि सीन भी रियल दिखना चाहिए और किसी को चोट भी नहीं लगनी चाहिए. आप कल्पना कर सकते हैं कि ये कितना मुश्किल रहा होगा. हालांकि मैं पेशेवर एक्सपर्ट हूं. इसलिए सभी चीजें अच्छी तरह से मैनेज हो गई और हमें कोई दिक्कत या परेशानी नहीं आई.

टाइगर 3

सलमान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं फिल्म के साथ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का ट्रेलर भी देखने को मिलेगा. इसके अलावा फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में टाइगर फ्रेंचाइजी के फैंस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, जाने कब से शुरु होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, मिलेंगे ढेर सारे सरप्राइज

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full