टाइगर 3 से दिवाली पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, सामने आई फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट, ऐसे देखें फर्स्ट डे फर्स्ट शो

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) काफी सूर्खियों में है. दिवाली के मौके पर फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है. शो का समय टाइगर 3 के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और गानों [...]

By ·

Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) काफी सूर्खियों में है. दिवाली के मौके पर फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है.

शो का समय

टाइगर 3 के पोस्टर से लेकर ट्रेलर और गानों तक मेकर्स फैंस को बैक टू बैक कई सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु होने से पहले मेकर्स ने शो की टाइमिंग शेयर की है. दरअसल टाइगर 3 के मेकर्स रिलीजिंग के पहले ही दिन ढेर सारे ऑडियन्स बटोरना चाहते हैं. ऐसे में मेकर्स सुबह 7 बजे फिल्म की स्क्रीनिंग शुरु करने की प्लानिंग बना रहे हैं.

फिर्स्ट डे और फर्स्ट शो

सलमान खान के फैंस टाइगर 3 के फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देखना चाहते हैं. ऐसे में आपको बता दें कि, फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरु हो जाएगी. वहीं 12 नवंबर को सुबह 7 बजे फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में फैंस 5 नवंबर को ही 12 तारीख की सुबह 7 बजे का टिकट बुक करके फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सकते हैं.

फिल्म की डिटेल्स

टाइगर 3 की डिटेल्स पर बात करें तो सलमान स्टारर इस फिल्म मे कैटरीना कैफ भी मजेदार स्टंट करती दिखाई देंगी. वहीं विलेन के रुप में इमरान हाशमी का किरदार भी जबरदस्त है. इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा. वहीं टाइगर 3 के साथ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का टीजर रिलीज किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें – परिवार ने प्रभास को दी अनुष्का शेट्टी से शादी करने की इजाजत, मगर बाहुबली की इस आदत ने डाल दी अड़चन

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें