Shoaib Ibrahim की खुशी का कारण है ये शख्स, एक्टर ने तस्वीर शेयर कर कहा- ‘शुक्रिया’
Shoaib Ibrahim New Post: इन दिनों टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) सातवें आसमान पर है और हो भी क्यों न, एक्टर बहुत जल्द पापा जो बनने वाले हैं। जी हां, शोएब की पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए
Shoaib Ibrahim New Post: इन दिनों टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) सातवें आसमान पर है और हो भी क्यों न, एक्टर बहुत जल्द पापा जो बनने वाले हैं। जी हां, शोएब की पत्नी व एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं, अब शोएब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी खुशी का करण अपनी पत्नी को बताया है और उन्हें शुक्रिया करते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा है।
शोएब ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर
दरअसल, शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका जहां ब्लैक ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं शोएब रेट टी-शर्ट और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने कैप्शन में लिखा, ”बस थैंक्यू कहना चाहता हूं दीपिका, मुझे मुस्कुराने के लिए, मुझे हार मानते वक्त प्रोत्साहित करने के लिए, मुझे दुखी होने पर दिलासा देने के लिए, आप मेरे लिए अल्लाह की सबसे बड़ी नेमत हैं। आप जो कुछ भी हैं उसके लिए धन्यवाद, आप जो कुछ भी करती हैं उसके लिए धन्यवाद।” Read this also: John Abraham ने Shahrukh Khan को लेकर दिया शॉकिंग रिएक्शन, कहा- ‘मुझे नहीं लगता ये एक्टर हैं…’
सोशल मीडिया पर शेयर की थी प्रेग्नेंसी न्यूज
दरअसल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 जनवरी 2023 को अपने इंस्टाग्राम से एक क्यूट तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दी थी। तस्वीर में दीपिका और शोएब व्हाइट ड्रेस में दिख रहे थे। फोटो में कपल की पीठ दिख रही थी और उन्होंने एक मैचिंग कैप पहना था, जिस पर लिखा था, ”मॉम टू बी और डैड टू बी।” Read this also: Pathaan के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh Khan, एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ वायरल