Suparstar Pawan Kalyan ने किया शॉकिंग खुलासा, बताया क्यों करना चाहते थे खुदकुशी
Pawan Kalyan Latest Interview: तेलुगु फिल्मों के सुपस्टार पवन कल्याण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बात दें कि वह मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में पवन कल्याणा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह एक समय पर डिप्रेशन में थे
Pawan Kalyan Latest Interview: तेलुगु फिल्मों के सुपस्टार पवन कल्याण किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बात दें कि वह मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में पवन कल्याणा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह एक समय पर डिप्रेशन में थे। इस दौरान एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने चिरंजीवी की रिवॉल्वर से खुद की जान लेने की भी प्लानिंग कर ली थी। Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ
Pawan Kalyan ने किया खुलासा
दरअसल, ‘Unstoppable with NBK’ शो के लेटेस्ट एपिसोड में पवन कल्याण पहुंचे थे। यहां उन्होंने NBK से अपने जीवन और करियर पर खुलकर बात की। अपने डिप्रेशन वाले दौर पर बात करते हुए पवन कल्याण ने बताया, ”डिप्रेशन के साथ मेरा संघर्ष बड़ा खतनाक हो गया था, लेकिन में लड़ा और उससे बाहर आया। मुझे अस्थमा है, जिस वजह से मुझे बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाया जाता है। इस कारण में अकेला महसूस करता था। मैं पहले ही डिप्रेस्ड था। ऊपर से 17 की उम्र में परीक्षा के प्रेशर ने मामला और खराब कर दिया था। मुझे याद है, जब मेरे बड़े भाई (चिरंजीवी) घर पर नहीं थे, तब मैंने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की जान लेने की प्लानिंग कर ली थी।” Also Read: Sidharth और Kiara के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल
Pawan Kalyan की पर्सनल लाइफ
बता दें कि पवन कल्याण की अब तक तीन शादियां हो चुकी हैं। पवन कल्याण की शादी पहले नंदिनी, फिर रेणु देसाई और अब अन्ना लेझनेवा से हुई थी। ओजी स्टार के चार बच्चे हैं, जिनका नाम अकीरा नंदन, आध्या कोनिडेला, मार्क शंकर पवनोविच और पोलिना अंजना पवनोवा है। Also Read:क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ