अब्बास मस्तान की एक्शन थ्रिलर फिल्म में गदर मचाएंगे सनी देओल, विशाल राणा बनेंगे प्रोड्यूसर, पढ़ें डिटेल्स
Sunny Deol: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 की कामयाबी के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की लोकप्रियता भी आसमान छूने लगी है. यही कारण है कि, सनी देओल के पास फिल्मों की झड़ी लग गई है. हाल ही में सनी देओल को रणबीर कपूर की रामायण में हनुमान के रोल का ऑफर [...]
Sunny Deol: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर 2 की कामयाबी के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की लोकप्रियता भी आसमान छूने लगी है. यही कारण है कि, सनी देओल के पास फिल्मों की झड़ी लग गई है. हाल ही में सनी देओल को रणबीर कपूर की रामायण में हनुमान के रोल का ऑफर मिला था. वहीं अब सनी देओल की झोली में एक और बिग बजट मूवी आ चुकी है.
अब्बास मस्तान ने दिया ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी देओल मशहूर निर्देशन अब्बास और मस्तान के साथ बड़े प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं. एक्शन थ्रिलर पर आधारित इस फिल्म में ढेर सारे ट्विस्ट एंड टर्न मौजूद होंगे. फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम शुरु हो चुका है. मेकर्स फिल्म की स्टार कास्ट तलाशने में जुटे हैं. वहीं अगले साल 2024 में फिल्म की शूटिंग को हरी झंडी मिल सकती है.
पहली बार अब्बास मस्तान के साथ काम करेंगे सनी देओल
अब्बास मस्तान सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल के साथ कई फिल्में बना चुके हैं. मगर सनी देओल के साथ अब्बास मस्तान का ये पहला कोलैब्रेशन होगा. खबरों की मानें तो फिल्म विशाल राणा के प्रोडक्शन में बनेगी. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म से जुड़ी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में फैंस को भी अपडेट्स का इंतजार है.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
सनी देओल इन दिनों राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहोरः 1947 की शूटिंग में व्यस्त हैं. बंटवारे पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग लगभग चार महीने तक चलेगी. जिसके बाद सनी देओल अब्बास मस्तान के साथ नई फिल्म की शूटिंग शुरु कर सकते हैं. वहीं रामायण और बॉर्डर 2 के मेकर्स भी सनी देओल से लगातार बातचीत कर रहे हैं. हालांकि अभी तक किसी भी प्रोजेक्ट का पेपर वर्क पूरा नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें –करवाचौथ पर पार्टनर के साथ जरुर देखें 5 रोमांटिक फिल्में, रिश्ते में नहीं आएंगी दूरियां, दिन बन जाएगा यादगार