Sunny Deol: नेपोटिज्म के सवाल पर भड़के सनी देओल, कहा – इसमें गलत क्या है?
Sunny Deol: नेपोटिज्म के चलते बॉलीवुड अक्सर सवालों के घेरे में रहा है. ऐसा माना जाता है कि ज्यादातर एक्टर और डॉरेक्टर अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनाने में जी जान लगा देते हैं. वहीं बॉलीवुड का हिस्सा ना होने के कारण कई टैलेंटेड एक्टर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए काफी
Sunny Deol: नेपोटिज्म के चलते बॉलीवुड अक्सर सवालों के घेरे में रहा है. ऐसा माना जाता है कि ज्यादातर एक्टर और डॉरेक्टर अपने बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनाने में जी जान लगा देते हैं. वहीं बॉलीवुड का हिस्सा ना होने के कारण कई टैलेंटेड एक्टर्स को अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. जिसके चलते बॉलीवुड में नेपोटिज्म की सही नहीं माना जाता है. मगर हाल ही में जब अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) से नेपोटिज्म पर सवाल पूछा गया. तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया है.
दरअसल सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी देओल से नोपटिज्म के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि, इसमें गलत क्या है? कुछ परेशान लोगों ने ऐसे गलत नेरेटिव सेट कर दिए हैं. देखा जाए तो नेपोटिज्म में कोई बुराई नहीं है.
एक लीडिंग मीडिया पोर्टल ने सनी देओल से पूछा कि, अगर उनके पिता धर्मेंद्र आज इंडस्ट्री में सुपरस्टार ना होते तो आप आज कहां होते. जिसके जवाब में सनी देओल ने कहा कि, ‘मुझे नहीं पता. मेरे पापा जहां काम कर रहे होते, मैं भी शायद वहीं काम करता. लोगों को यह समझना होगा कि हर परिवार में बच्चे अपने पिता का पेशा फॉलो करते हैं. नेपोटिज्म और नफरत सिर्फ उन लोगों ने फैलाई है जो हताश हैं. अगर कोई पिता अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? अगर कोई पिता अपने परिवार के लिए नहीं करेगा, तो किसके लिए करेगा?’
वहीं फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि, ‘सफलता किसी व्यक्ति के ऊपर निर्भर करती है. मेरे पिता मुझे अभिनेता नहीं बना सकते. मैं अपने बेटों को अभिनेता नहीं बना सकता. पापा इतने बड़े आइकन हैं. मैंने अपनी पहचान बनाई और मैं यहां हूं. मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं, लेकिन हम काफी हद तक एक जैसे ही हैं. बेशक इंडस्ट्री में मेरे सामने भी तमाम मुश्किलें थीं, लेकिन मैंने उनके बारे में नहीं सोचा’.
बता दें कि, सनी देओल और बॉबी देओल वेटेरन एक्टर धर्मेंद्र के बेटे हैं. तो वहीं सनी देओल के दोनों बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. जहां करण देओल ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. तो वहीं राजवीर देओल इसी साल फिल्म ‘दोनों’ से बड़े पर्दे डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके अलावा सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ की बात करें तो ये फिल्म 11 अगस्त के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें – ये हैं बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टार किड्स, नन्हीं राहा कूपर का नाम भी है लिस्ट में शामिल