Bajrangi Bhaijaan: एस एस राजामौली ने पिता से की थी बजरंगी भाईजान का क्लाइमेक्स बदलने की मांग, सलमान ने खुद किया खुलासा

Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) को बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म ने पर्दे पर जमकर कमाई की थी. वहीं पवन के किरदार में भाई जान ने भी सभी का दिल जीत लिया था. हालांकि फिल्म की कहानी मशहूर निर्देशन एस एस राजामौली

By Sakshi Pandey · 3/5/2023

Bajrangi Bhaijaan: सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan) को बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म ने पर्दे पर जमकर कमाई की थी. वहीं पवन के किरदार में भाई जान ने भी सभी का दिल जीत लिया था. हालांकि फिल्म की कहानी मशहूर निर्देशन एस एस राजामौली के पिता विजेंद्र प्रसाद ने लिखी थी. ऐसे में एस एस राजामौली ने पिता से फिल्म का क्लाइमेक्स चेंज करने की सिफारिश की थी.

साल 2015 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान में सलमान खान पवन के रोल में नजर आए थे. दिल्ली का रहने वाला पवन हनुमान जी का बड़ा भक्त था. इसी कड़ी में पवन की मुलाकात छोटी पाकिस्तानी लड़की मुन्नी से होती है. जोकि अपने परिवार से बिछड़ गई है. ऐसे में पवन मुन्नी को उसके घर पाकिस्तान ले जाने का फैसला लेता है. वहीं पवन बॉर्डन क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच जाता है. जहां पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) पवन की मदद करता है.

वहीं फिल्म के क्लाईमेक्स में पवन पाकिस्तानी पुलिस की गिरफ्त में आ जाता है. जिसके बाद चांद नवाब मुन्नी को उसके घर पहुंचाता है. हालांकि एस एस राजामौली को फिल्म का ये क्लाइमेस रास नहीं आ रहा था. जिसके चलते उन्होंने पिता को इसमें बदलाव करने का सुझाव दिया था.

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि, राजामौली ने विजेंद्र प्रसाद से फिल्म का क्लाइमेक्स बदलने को कहा था. उनके अनुसार पूरी फिल्म में पवन मुन्नी को घर पहुंचाने की बात करता है. पवन हमेशा कहता है कि, मुन्नी को मैं घर छोड़ कर आउंगा. मगर आखिर में चांद नवाब मुन्नी को घर छोड़ कर आता है. जोकि काफी अटपटा है.

ये भी पढ़ें – Sonam Bajwa: बॉलीवुड के बर्ताव से बेहद खफा हैं अभिनेत्री सोनम बाजवा, नाराजगी की बताई ये बड़ी वजह

राजामौली के सुझाव के अनुसार, फिल्म के क्लाइमेक्स में पवन मुन्नी को घर तक ले जाता. ऐसे में मुन्नी को अपनी मां से मिलते देखना पवन के लिए काफी इमोशनल सीन होता. तभी पवन को पीछे से गोली लग जाती. जिससे फिल्म का क्लाईमेक्स और भी ज्यादा दमदार नजर आता.

सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो दबंग कान अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं. वहीं इस साल सलमान टाइगर 3 के साथ भी पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full