Sidharth-Kiara Wedding: कियारा-सिद्धार्थ की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, पिंक लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: आखिरकार जिस चीज का सबको इंतजार था, वह अब खत्म हो चुका है। जी हां, बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी कर ली थीं। वहीं, अब शादी के बाद कपल
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: आखिरकार जिस चीज का सबको इंतजार था, वह अब खत्म हो चुका है। जी हां, बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को शादी कर ली थीं। वहीं, अब शादी के बाद कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। Also Read: Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की हुईं कियारा आडवाणी, वीडियो आया सामने
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की पहली तस्वीर
दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जहां कियारा आडवाणी पाउडर पिंक कलर के लहंगे में प्यारी लग रही हैं, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों कैमरे के लिए कातिलाना पोज देते हुए नजर आ रहे थे। इस बात में तो खैर कोई शक नहीं है कि कपल साथ में बेहद प्यारा लग रहा था। Also Read: सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की जमकर की तारीफ, कहा- ‘ये फिल्म की तीसरी हीरो…’
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल हुए खास मेहमान
बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में उनके करीबी लोग और परिवार के अलावा बॉलीवुड की कुछ जानी-मानी हस्तियां भी शामिल थीं, जिनमें करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला जैसे खास मेहमानों ने शिरकत की थी। Also Read: Salman Khan की ये हरकत Salim Khan को नहीं है पसंद, शो में किया खुलासा