Exclusive! शिल्पा शेट्टी ने बना ली फिल्मों से दूरी, किया करियर से जुड़ा बड़ा एलान, कहा – काम नहीं करना चाहती

Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को आखिरी बार फिल्म सुखी में देखा गया था. वहीं बड़े पर्दे से दूर शिल्पा अपना ज्यादातर समय परिवार को देना पसंद करती हैं. शिल्पा अक्सर पति राज कुंद्र, बेटे वियान और बेटी समिशा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर

By Sakshi Pandey · 20/10/2023

Shilpa Shetty: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को आखिरी बार फिल्म सुखी में देखा गया था. वहीं बड़े पर्दे से दूर शिल्पा अपना ज्यादातर समय परिवार को देना पसंद करती हैं. शिल्पा अक्सर पति राज कुंद्र, बेटे वियान और बेटी समिशा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि शिल्पा ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा फैसला करके सभी को हैरान कर दिया है.

शिल्पा ने लिया अहम फैसला

इस साल शिल्पा को फिल्म इंडस्ट्री में आए 30 साल पूरे हो चुके हैं. उन्होंने फिल्म बाजीगर से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं बतौर एक्ट्रेस 30 साल पूरे करने के बाद शिल्पा ने अब फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. शिल्पा का कहना है कि अब को ज्यादा फिल्में साइन नहीं करेंगी.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने कहा – अब फिल्में बनाने का तरीका बदल गया है. आजकल ओटीटी का जमाना है. वहीं एक्टर्स और कंटेंट की भी भरमार है. ऐसे में फिल्म मेकर्स फिल्मों को थिएटर में रिलीज करने से पहले दो बार सोचते हैं. इसलिए मुझे तय करना पड़ेगा कि आगे मुझे क्या चुनना है.

काम नहीं करना चाहती शिल्पा

शिल्पा ने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि, अब मैं बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहती हूं. अब मैं अपने बच्चों वियान और शमिता पर ध्यान देना चाहती हूं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि अब आगे मैं जो भी प्रोजेक्ट चुनूंगीं वो मेरे समय की बर्बादी नहीं होगा. इसी साल से मैंने तय कर लिया है कि अब मैं कम काम करुंगी. लेकिन जो भी काम करुंगी वो बेस्ट होगा.

लम्बे हॉलीडे पर जा रही हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी फैमिली के साथ लॉन्ग वेकेशन्स प्लान कर रही हैं. इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने बताया कि, हम एक लम्बी छुट्टी पर जा रहे हैं. जहां हम एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. हम सभी एक-साथ डिनर करते हैं और नाश्ता भी करते हैं. मैं और राज एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और हम उसी माहौल में पले बढ़ें हैं. इसलिए हम अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं. क्योंकि हमारे पास ये करने की सहूलियत है.

ये भी पढ़ें – एब्स बनाने पर बोली Priyanka Chopra, कहा – ‘कभी क्रॉप टॉप पहनने में आती थी शर्म…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full