Pathaan के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे Shah Rukh Khan, एक्टर का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म ‘पठान' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। इन दिनों हर जगह बस पठान का नाम छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं, अब ‘पठान' के बाद शाहरुख अपनी दूस

By Team Khana Talkies · 1/2/2023

Bollywood News: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। इन दिनों हर जगह बस पठान का नाम छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है। वहीं, अब ‘पठान’ के बाद शाहरुख अपनी दूसरी सुपरहिट फिल्म देने के लिए तैयार हैं। जी हां, शाहरुख की अपकमिंग फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। Read this also: इस एक्ट्रेस के बर्थडे में Kareena Kapoor Khan ने खूब जमाया रंग, इनसाइड तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Shahrukh khan

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने

दरअसल, शाहरुख ‘पठान’ के बाद अब फिल्म ‘जवान’ में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख अपनी फिल्म ‘जवान’ के गेटअप में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख के चेहरे पर पट्टी लगी हुई है और उनके बाल भी काफी लंबे हैं। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है कि वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। Read this also: Urfi Javed को किसी ने बुरी तरह मारा! एक्ट्रेस ने चोट के निशान दिखा बताई अपनी कहानी

shahrukh khan

कब रिलीज होगी जवान?

बता दें कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली (Atlee) के निर्देशन में बन रही है। साल 2022 में शाहरुख ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। तब से हर कोई इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगे। Read this also: एक और धार्मिक यात्रा पर पहुंचे Virat Kohli-Anushka Sharma, ऋषिकेश से सामने आई तस्वीरें

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full