सलमान खान बोले- झूठा I LOVE YOU बोलकर लड़कों को फंसाती हैं लड़कियां, आपकी ज़िंदगी बर्बाद…

Salman Khan Then Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। सलमान के फैंस उनकी

By Aayushi Sharma · 14/4/2023

Salman Khan Then Kapil Sharma Show: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की पूरी की पूरी स्टारकास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में पहुंची। कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने इस एपिसोड के कुछ प्रोमोज शेयर किए हैं, जिसमें सलमान कुछ नटखट सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा ने सलमान से कई मजेदार सवाल पूछे। लेकिन जब सल्लू मियाँ से उनकी ‘जान’ को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स पर तंज कस दिया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कपिल, सलमान से पूछते दिख रहे हैं कि, ‘वैसे भाई तो आपको हर कोई बोलता है, पर आपने आजकल किसे ‘जान’ बोलने का हक दिया हुआ है?’ तो सलमान बिना वक्त लिए इसका जवाब देते हुए कहते हैं कि, ‘किसी को हक मत देना जान बोलने का। जान से स्टार्ट होता है और फिर जान ले लेते हैं।’ सलमान का जवाब सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 सलमान ने आगे कहा, ‘लड़कियां पहले कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ रहकर बहुत खुश हूं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती फिर थोड़ा सा वक्त निकल जाता है और उसके बाद आई लव यू आता है और जैसे ही आई लव यू आया और जैसे ही पता चला कि ये फंसा तो उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद।’ इतना ही नहीं, सलमान ये भी बोले कि, ‘जान एक बड़ा ही अधूरा शब्द है। पूरा सेंटेंस शायद यह होगा कि जान ले लूंगी तेरी, उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसके बाद उसकी भी जान ले लूंगी।’

इस खास मौके पर रिलीज होगा Salman Khan का रोमांटिक गाना, वीडियो आया सामने

इस दौरान सलमान खान और उनकी टीम ने कपिल शर्मा के भी मजे लिए। जब कपिल ने अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना का मजाक उड़ाया तो सलमान भाई बोले कि, ‘ये बात है तो कपिल शर्मा अपनी असली पत्नी से घर जाकर कुछ कहकर दिखाएं।’ 

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बता दें सल्लू मियाँ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के खास मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ में सलमान खान के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज गिल, जस्सी गिल जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे।Salman Khan ने बताया अपना वेलेंटाइन डे प्लान, कहा- ‘वेलेंटाइन डे से मेरा….’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full