Salman Khan: औरतों पर हाथ उठाने के सवाल पर बोले सलमान खान, नाम लिए बिना ऐश्वर्या राय पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शुमार है. वहीं बींग ह्यूमन को प्रमोट करने वाले सलमान को उनके अच्छे कामों के लिए भी जाना जाता है. हालांकि सलमान के फैंस उनके गुस्से से भी अनजान नहीं हैं. सलमान की ऐसी ही एक वीडियो सोशल मी

By Sakshi Pandey · 2/5/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शुमार है. वहीं बींग ह्यूमन को प्रमोट करने वाले सलमान को उनके अच्छे कामों के लिए भी जाना जाता है. हालांकि सलमान के फैंस उनके गुस्से से भी अनजान नहीं हैं. सलमान की ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमें सलमान ऐश्वर्या के ऊपर हाथ उठाने के सावल पर दो टूक बात करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल एक पुराने इंटरव्यू के दौरान जब सलमान से पूछा गया कि, क्या आपने कभी किसी औरत पर हाथ उठाया है. जिसके जवाब में सलमान ने कहा कि, अगर उस औरत ने कहा है तो ऐसा हो सकता है. सलमान ने आगे कहा कि, किसी पत्रकार ने मुझसे बहुत पहले ये सवाल पूछा था. मैंने तब भी यही कहा था कि अगर मेरी किसी से लड़ाई हो रही है और मुझे गुस्सा आ रहा है. तो जाहिर है कि मैं अपना बेस्ट शॉट दूंगा. मगर मैंने किसी औरत पर हाथ उठाया है. इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है. मुझे नहीं पता कि उस महिला ने मेरे बारे में ऐसा क्यों कहा था.

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmanedits)

बेशक इस इंटरव्यू के दौरान सलमान ने ऐश्वर्या का नाम नहीं लिया. मगर सलमान का इशारा ऐश्वर्या पर ही था. बता दें कि, 1998 में फिल्म हम दिल दे चुके की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप शुरु हो गया था. मगर कुछ सालों के प्यार के बाद उनका रिश्ता लड़ाई और झगड़ों में तब्दील हो गया. जिसके बाद 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वहीं ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर फिजिकली हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें – Sonam Kapoor: ब्रिटेन के राज घराने से आया सोनम कपूर का बुलावा, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं सोनम, जानें क्या है वजह

सलमान और ऐश्वर्या ने भले की एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ दिया. मगर सालों बाद भी उनका अफेयर बी-टाउन की टॉप गॉसिप्स में गिना जाता रहा है. उस दौर में सलमान और ऐश्वर्या को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेताब रहते थे. मगर 2002 के बाद दोनों को एक-साथ कभी स्पॉट नहीं किया गया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full