IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल में सलमान खान को है भारत की जीत पर भरोसा, कहा- जरुर जीतेगी टीम इंडिया
Salman Khan: इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस समय केवल दो चीजों का बोलबाला है. जहां एक तरफ सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर कमाल की कमाई करती दिखाई दे रही है. तो वहीं दूसरी तरफ रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई [...]
Salman Khan: इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस समय केवल दो चीजों का बोलबाला है. जहां एक तरफ सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर कमाल की कमाई करती दिखाई दे रही है. तो वहीं दूसरी तरफ रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में टाइगर 3 की सक्सेस पार्टी एन्जॉय करते हुए सलमान खान (Salman Khan) ने भी टीम इंडिया की जीत का एलान कर दिया है.
विश्व कप फाइनल पर बोल सलमान खान
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान ने विश्व कप के फाइनल मैच का जिक्र करते हुए पूरे आत्मविश्वास से कहा है कि इस बार विश्व कप में भारत की जीत पक्की है. जिसे सुनने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है. सलमान ने कहा – “हर गेम इंडिया ने जीता है और इस दौरान हम टाइगर लेकर आए हैं. तो जो हमारे कलेक्शन हैं वो बहुत अच्छे हैं. इंडिया अब वर्ल्ड कप जीत जाएगी और उसके बाद आप सब वापस थिएटर्स में…”
विश्व कप 2023 फाइनल
बता दें कि, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर रविवार के दिन गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं 20 साल बाद दोनों टीमें एक-साथ फाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले 2003 के विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर देखने को मिली थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.
टाइगर 3 का प्रदर्शन
फिल्म टाइगर 3 की बात करें तो, ये फिल्म दिवाली के दिन रविवार को रिलीज हुई थी. वहीं महज 6 दिनों के भीतर फिल्म ने 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में सलमान, कैटरीना और इमरान हाशमी के किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के कैमियो ने फिल्म की कहानी में चार चांद लगा दिए हैं.
ये भी पढ़ें – सलमान खान ने इमरान हाशमी के साथ उतारी किसिंग सीन की नकल, कहा – ‘इनकी आदत छूटती जा रही है…’ देखें वायरल Video