Shocking: शादीशुदा हैं सलमान खान? बेगम नूर के साथ दुबई में रहती है 17 साल की बेटी ! जाने दबंग खान का रिएक्शन

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड का मोस्ट बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. 57 साल के हो चुके सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है. ऐसे में जहां एक तरफ सलमान के फैंस उनकी शादी का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं सलमान की शादी को लेकर अफवाहों का [...]

By Sakshi Pandey · 9/10/2023

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड का मोस्ट बैचलर सुपरस्टार कहा जाता है. 57 साल के हो चुके सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है. ऐसे में जहां एक तरफ सलमान के फैंस उनकी शादी का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो वहीं सलमान की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा है. ऐसे में जब भाईजान को पता चला कि उनकी शादी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं. तो सलमान ने गुस्से में आकर सभी ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है.

वैसे तो दबंग खान बॉलीवुड की कई हसिनाओं को डेट कर चुके हैं. सलमान के इश्क के किस्से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक कई अदाकारओं ने सलमान को लम्बे समय तक डेट किया. मगर इसके बावजूद भाईजान आज भी कुंवारे हैं. वहीं एक समय ऐसा आया जब सलमान अपने अफेयर्स की बजाए शादीशुदा जिंदगी को लेकर सूर्खियों में आ गए थे.

दरअसल कुछ लोगों का दावा था कि सलमान पिछले कई सालों से शादीशुदा हैं. उन्होंने किसी नूर नाम की लड़की से निकाह कर लिया है. यही नहीं सलमान की 17 साल की बेटी भी है. सलमान की पत्नी नूर और उनकी बेटी दुबई में रहते हैं. इसी दौरान भाईजान ने अरबाज के टॉक शो पिंच में हिस्सा लिया. जहां अरबाज भी उनसे ये सवाल पूछ बैठे कि क्या वाकई उनकी शादी हो चुकी है.

बड़े भाई अरबाज ने जब सलमान को मीडिया में फैली अफवाहों के बारे में बताया तो सलमान भड़ उठे. हालांकि शो में अपना आपा संभालते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को जमकर खरी खोटी सुनाई. सलमान ने कहा कि, ये उन लोगों को भी अच्छी तरह से पता है कि इसमें कितनी सच्चाई है. ये सब बेफिजूल की बातें हैं. ऐसे लोगों को लगता है कि मैं उन्हें अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताऊंगा? मैं हिन्दुस्तान में रहता हूं. मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मेरा घर है. मेरे पिता सलीम खान मेरे ऊपर वाले फ्लोर पर रहते हैं और मेरी पूरी फैमिली यहीं हैं. ये पूरे देश को अच्छी तरह से पता है.

सलमान की बात सुनने के बाद ना सिर्फ अफवाहों का बाजार ठंडा पड़ गया बल्कि ट्रोलर्स की भी बोलती बंद हो गई. बता दें कि, सलमान जल्दी ही अपनी मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी. वहीं फिल्म में पठान यानी शाहरुख खान की जबरदस्त एंट्री देखने को मिलेगी. ऐसे में दबंग खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें – जब ससुर के मुंह से शायरी सुनकर शर्मा गए थे शाहरुख खान, गौरी के पिता ने शायराना अंदाज में किया दामाद का बखान

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full