Exclusive: टाइगर के बाद सेना के जवान बनेंगे सलमान खान, करण जौहर की फिल्म ‘द बुल’ हुई कन्फर्म, दंबग 4 और किक 2 पर सलमान ने दिया अपडेट

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि टाइगर 3 का खुमार अभी लोगों के सर से उतरा भी नहीं है कि सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की [...]

By Sakshi Pandey · 25/11/2023

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं फिल्म में सलमान का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि टाइगर 3 का खुमार अभी लोगों के सर से उतरा भी नहीं है कि सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की घोषणा करके फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है.

द बुल होगी सलमान की अगली फिल्म

सलमान खान और करण जौहर के कोलैब्रेशन की खबरों पिछले काफी समय से सूर्खियां बटोर रही थीं. वहीं सलमान ने करण जौहर के साथ काम करने पर मुहर लगा दी है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म द बुल में सलमान लीड रोल निभाते दिखाई देंगे. इस फिल्म में सलमान भारतीय की वर्दी में पैरामिलिट्री कमांडो की भूमिका अदा करेंगे. वहीं शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे. बता दें कि, कुछ-कुछ होता है कि बाद ये पहली बार है जब सलमान और करण जौहर एक-साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले सलमान ने करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में कैमियो रोल किया था.

दबंग 4 और किक 2

सलमान खान के लिए ये साल काफी बिजी साबित हुआ है. हालांकि सलमान की फिल्में बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. मगर साल खत्म होने से पहले टाइगर 3 की कामयाबी ने सलमान के करियर को फिर से बूस्ट कर दिया है. ऐसे में सलमान अगले साल बैक टू बैक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे. सलमान खान के अनुसार, अगले साल वो दबंग 4 और किक 2 की शूटिंग भी शुरु कर देंगे. ऐसे में सलमान के फैंस को भाईजान के कई अवतार एक-साथ देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें – गरीबी को मात देकर बॉलीवुड की आइटम गर्ल बनी राखी सावंत, राखी के अनसुने राज आपको भी कर देंगे हैरान

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full