OMG! टाइगर 3 में सलमान और शाहरुख ने दोहराया फिल्म शोले का एपिक सीन, थिएटर में बैठे लोगों को आई जय और वीरु की याद, जमकर मारी सीटी

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचा रही है. फिल्म तीन दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड लेवल पर 200 करोड़ की कमाई करके पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो ने जान फूंकने का काम किया है. सलमान और [...]

By Sakshi Pandey · 15/11/2023

Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) बड़े पर्दे पर जमकर धूम मचा रही है. फिल्म तीन दिनों के भीतर वर्ल्डवाइड लेवल पर 200 करोड़ की कमाई करके पिछले सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो ने जान फूंकने का काम किया है. सलमान और शाहरुख की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के बाद दर्शक इसे टाइगर 3 का बेस्ट पार्ट बता रहे हैं. वहीं बॉलीवुड के दोनों खानों को एक-साथ देखकर फैंस को फिल्म शोले की याद आ गई है.

टाइगर 3 का एपिक सीन

टाइगर 3 में शाहरुख खान पठान के रुप में धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख का अपीयरेंस 25 मिनट का है. इसी बीच सलमान और शाहरुख साइड कार बुलेट बाइक पर राइडिंग करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान सलमान शाहरुख से फिल्म शोले का जिक्र करते हैं. ऐसे में जाहिर है कि दोनों सुपरस्टार्स ने 1975 में आई सुपरहिट फिल्म शोले के सीन को दोहराने की कोशिश की है.

शोले में जय और वीरु

फिल्म शोले में जय और वीरु की दोस्ती से भला कौन वाकिफ नहीं है. इस फिल्म में जय और वीरु के रुप में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं. वहीं फिल्म में एक सीन मौजूद है. जहां जय और वीरु एक साइड कार बुलेट बाइक पर बैठे नजर आते हैं. इसी दौरान फिल्म का सुपरहिट सॉन्ग ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे सुनने को मिलता है.

फैंस ने बजाई सीटियां

ऐसे में दशकों बाद सलमान और शाहरुख को ये सीन करना देखकर दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है. शाहरुख की एंट्री से लेकर ये सीन देखने तक फैंस लगातार सीटी बजाते नजर आ रहे हैं. आखिर इस सीन ने फिल्म शोले की याद ताजा कर दी है. दोनों खानों को इस सीन में एक-साथ देखकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सांतवे आसमान पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें – जाने कौन था असली टाइगर? भारतीय जासूस जो पाकिस्तानी सेना में बना अफसर, इंदिरा गांधी ने दिया था ‘ब्लैक टाइगर’ का नाम

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full