Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ने दी शहनाज गिल को मूव ऑन करने की नसीहत, जानें क्या था शहनाज का रिएक्शन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. वहीं 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सलमान के साथ शहनाज गिल भी स्क्रीन शेयर करते नजर आ [...]
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच अवेटेड मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. वहीं 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सलमान के साथ शहनाज गिल भी स्क्रीन शेयर करते नजर आ रही हैं. ऐसे में सलमान ने शहनाज को मूव ऑन करने की नसीहत दे दी है.
दरअसल शहनाज गिल कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा रह चुकी हैं. वहीं बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. हालांकि सिद्धार्थ की अचानक मौत से शहनाज को गहरा सदमा लगा था. लेकिन अब शहनाज जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं.
ऐसे में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का प्रमोशन करते हुए भाई जान ने भी शहनाज को मूव ऑन करने की सलाह दी है. वहीं शहनाज ने भी दंबग खान की बात मान ली है. दरअसल फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सलमान ने शहनाज से कहा कि “मूव ऑन कर जाओ.” वहीं भाई जान की बात पर इंस्टेंट रिएक्ट करते हुए शहनाज ने कहा कि, “कर गई हूं.”
ये भी पढ़ें – Gadar 2 का टीजर आया सामने, एक-दूजे संग नजर आएं तारा सिंह और सकीना
शहनाज गिल कैमरे के सामने अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. मगर सलमान खान को देखकर शहनाज नर्वस हो जाती हैं. अपनी घबराहट पर बात करते हुए शहनाज कहती हैं कि, मैं नर्वस नहीं होती हूं. पर सलमान सर के सामने होता ही है. अपने आप को देखकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैं अभी सलमान सर के साथ खड़ी हूं. मेरे लिए ये किसी गर्व से कम नहीं है.
सलमान के सेट का किस्सा शेयर करते हुए शहनाज बताती हैं कि, एक बार मैं सलमान सर के सेट पर चली गई थी. तब मेकर्स ने मुझे वहां से बाहर निकाल दिया था. उस समय मैं बहुत रोई थी. लेकिन मेरी मां ने मुझे चुप कराते हुए कहा कि तुम एक दिन सलमान खान के साथ काम करोगी. आज वो सपना सच हो गया है.
गौरतलब है कि फरहाद समजी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दर्शक बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबती, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, विजेंद्र सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयल और जस्सी गिल मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.