इस एक्टर के लिए Raveena Tandon ने Karisma Kapoor से की थी जमकर लड़ाई, एक-दूसरे संग हुई थी गंदी मारपीट

Raveena Tandon Karisma Kapoor Fight: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके बीच कभी फिल्में तो कभी किसी अन्य कारण से जमकर विवाद हुआ है। हालांकि, कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनकी बॉन्डिंग एक-दूसरे संग काफी अच्छी है, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो एक-दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करत

By Team Khana Talkies · 11/2/2023

Raveena Tandon Karisma Kapoor Fight: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके बीच कभी फिल्में तो कभी किसी अन्य कारण से जमकर विवाद हुआ है। हालांकि, कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं, जिनकी बॉन्डिंग एक-दूसरे संग काफी अच्छी है, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो एक-दूसरे का चेहरा भी देखना पसंद नहीं करती हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रवीना टंडन और करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। Also Read: Rajiv Kapoor की डेथ एनिवर्सरी पर करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट

90 के दशक की इन टॉप अभिनेत्रियों के बीच का विवाद एक समय पर काफी चर्चा में रहा है। बताया जाता है कि दोनों के बीच एक एक्टर को लेकर काफी विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच जमकर लड़ाई भी हुई थी। अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में रवीना टंडन ने इस पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

क्यों हुई थी Raveena Tandon और Karisma Kapoor के बीच लड़ाई?

दरअसल, अपने हालिया इंटरव्यू में रवीना टंडन ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि अब करिश्मा कपूर संग उनका रिश्ता कैसा है। जब रवीना से पूछा गया कि करिश्मा कपूर के साथ उनका बॉन्ड कैसा है? तो उन्होंने कहा, ”हम पब्लिकली मिलते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनका एक सेट सर्कल है।” Also Read:Bigg Boss 16 में फिर आने वाले हैं Rohit Shetty, चमकने वाली है किस फाइनलिस्ट की किस्मत?

Raveena Tandon Karisma Kapoor ने फिल्मों में साथ किया है काम

बता दें कि करिश्मा और रवीना ने साल 1994 में आई फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में साथ किया था, जिसमें सलमान खान और आमिर खान भी लीड रोल में थे। ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म के दौरान दोनों एक्ट्रेस के बीच काफी गंदी लड़ाई हुई थी। दरअसल, इस दोरान रवीना और अजय की डेटिंग की अफवाह जोरों पर थी और रवीना से अलग होने के बाद अजय ने करिश्मा को डेट करना शुरू कर दिया था, जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। Also Read: रिलेशनशिप में आना चाहती हैं Shehnaaz Gill? कहा- ‘मुझे बॉयफ्रेंड चाहिए…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full