OMG! मैच के दौरान वायरल हुई रणबीर कपूर की फोटो, सूजा चेहरा देखकर फैंस ने किया ट्रोल, कहा- ‘होने वाले राम फिर पीने लगे हैं शराब’
Ranbir Kapoor: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ ICC वर्ल्डकप सेमीफाइन का मैच बेहद दिलचस्प था. वहीं भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने स्टेडियम का रुख किया था. इस फेहरिस्त में अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है. मैच के दौरान रणबीर (Ranbir Kapoor) टीम
Ranbir Kapoor: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ ICC वर्ल्डकप सेमीफाइन का मैच बेहद दिलचस्प था. वहीं भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने स्टेडियम का रुख किया था. इस फेहरिस्त में अभिनेता रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है. मैच के दौरान रणबीर (Ranbir Kapoor) टीम इंडिया को चीयर्स करते और अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल का प्रमोशन करते दिखाई दे रहे थे. हालांकि ऐसे में रणबीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसके चलते रणबीर ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं.
रणबीर कपूर की तस्वीर
इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड के मैच में रणबीर कपूर सबसे आगे बैठे नजर आ रहे थे. इस दौरान रणबीर ने भूरे रंग की टी-शर्ट पहनी थी. जिसके ऊपर रणबीर ने चेक शर्ट भी कैरी की थी. वहीं इस फोटो में रणबीर का चेहरा सूजा दिख रहा है. जिसके चलते फैंस का दावा है कि रणबीर ने फिर से शराब पीना शुरु कर दिया है.
फैंस का रिएक्शन
रणबीर कपूर का सूजा हुआ चेहरा देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, रणबीर ने शायद प्लास्टिक सर्जरी करवाई है. तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, लगता है रणबीर ने फिर से शराब पीना शुरु कर दिया है. इसी कड़ी में एक अन्य यूजर ने रणबीर की अपकमिंग फिल्म रामायण पर इशारा करते हुए लिखा, होने वाले राम ने फिर से शराब पीना शुरु कर दिया है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, ये आदमी बुड्ढा हो गया है. इसकी शक्ल तो देखो. कितना बुरा लग रहा है.
रणबीर ने किया था शराब ना छूने का वादा
बता दें कि, बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर को बॉक्स ऑफिस की मच अवेटेड फिल्म रामायण ऑफर हुई थी. खबरों की मानें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल अदा करेंगे. ऐसे में कुछ दिनों पहले रणबीर ने फैंस से वादा किया था कि, बेटी राहा के लिए वो शराब को हाथ भी नहीं लगाएंगे और क्योंकि वो राम बनने वाले हैं. इसलिए खुद को कैरेक्टर में लाने के लिए वो धूम्रपान या नॉन वेज का सेवन बिल्कुल नहीं करेंगे. जिससे वो राम के किरदार को पूरी पवित्रता के साथ निभा पाएंगे.
रणबीर की एनिमल
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस फिल्म में रणबीर के अपोसिट रश्मिका मंदाना लीड रोल अदा करेंगी. वहीं फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – सेमीफाइनल के बाद फैंस ने की अमिताभ बच्चन से ये अटपटी अपील, अब वर्ल्डकप का फाइनल नहीं देखेंगे बिग बी! जाने क्या है वजह