बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी, रणबीर ने किया ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का एलान, जाने कब शुरु होगी शूटिंग

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बेशक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं. मगर रणबीर अक्सर फैंस के साथ रुबरु होते रहते हैं. ऐसे में फैन से बातचीत के दौरान रणबीर ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है. जिसमें वो पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले है

By Sakshi Pandey · 25/10/2023

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बेशक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं. मगर रणबीर अक्सर फैंस के साथ रुबरु होते रहते हैं. ऐसे में फैन से बातचीत के दौरान रणबीर ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है. जिसमें वो पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

‘ब्रह्मास्त्र 2’ पर बोले रणबीर

रणबीर कपूर ने बताया कि, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्ट लिखि जा रही है. हम हमेशा से उसपर काम कर रहे हैं. अभी पिछले हफ्ते मेरी आयान मुखर्जी से बात हुई थी. उन्होंने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई. इस बार फिल्म की स्टोरी लाइफ ‘ब्रह्मास्त्र’ से दस गुना बड़ी है. अभी वो वॉर 2 पर काम कर रहे हैं. 2024 के हाफ में वॉर 2 की शूटिंग पूरी हो जाएगी. जिसके बाद अगले साल के अंत में या 2025 की शुरुआत में हम ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरु कर देंगे. हालांकि फिल्म से जुड़ा काफी काम शुरु हो चुका है.

‘ब्रह्मास्त्र 2’ में कैसी होगी रणबीर और आलिया की कमिस्ट्री

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के डॉयलॉग्स और आलिया भट्ट के साथ अपनी केमिस्ट्री पर बात करते हुए रणबीर ने कहा, हमें ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ऐसे में हम समझ चुके हैं कि फिल्म के लिए क्या चलेगा और क्या नहीं. इसलिए हम हर चीज को बराबर महत्व देना चाहते हैं. डॉयलॉग्स से लेकर कई लोगों का कहना था कि शिवा और ईशा की केमिस्ट्री मिसिंग थी. हम उस सभी पहलुओं पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार कुछ अच्छा करने की उम्मीद है.

‘ब्रह्मास्त्र’ को मिला था दर्शकों का प्यार

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पिछले साल सितंबर के महीने में रिलीज हुई थी. वहीं कोरोना काल के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ बड़े पर्दे की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में आलिया भट्ट ने ईशा और रणबीर कपूर ने शिवा का रोल अदा किया था. वहीं फिल्म में वीएफएक्स कमाल का देखने को मिला था.

रणबीर कपूर के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगे. संदीप रेड्डी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें –आलिया की इस अदा के कायल हैं रणबीर कपूर, पत्नी की तारीफ में कहा – ‘उसकी सबसे खास बात है ये कि…’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full