Rakhi Sawant ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘वो प्रेग्नेंट है…’
Rakhi Sawant Latest News: ड्रामा क्वीन के नाम से जानी-जाने वाली राखी सावंत पर इन दिनों दुख का पहाड़ टूटा हुआ है। आए दिन वह नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं। अब हाल ही में, राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिससे हर [...]
Rakhi Sawant Latest News: ड्रामा क्वीन के नाम से जानी-जाने वाली राखी सावंत पर इन दिनों दुख का पहाड़ टूटा हुआ है। आए दिन वह नए खुलासे के साथ मीडिया के सामने आती हैं। अब हाल ही में, राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिससे हर कोई हैरान है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: चमक उठी Priyanka Chahar Choudhary की किस्मत, 25 लाख रुपए के साथ मिला बड़ा मौका
प्रेग्नेंट है आदिल की गर्लफ्रेंड- राखी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राखी ने कहा, ”जिन लड़कियों के साथ आदिल ने बहुत क्रूरता की वो सारी लड़कियां चुपचाप बैठी हैं। सबसे ज्यादा दर्द इस बात का है कि अभी खबर आ रही है कि आदिल की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है। मैंने न्यूज में देखा। यह मेरे लिए चौंकाने वाला है। आदिल ने मेरे साथ बेबी प्लान किया था। मैं उसकी पत्नी हूं लेकिन अब उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है। मैं तुम्हारी पत्नी हूं आदिल, मुझे कैसे जिंदा रहना है आदिल, बता दो मुझे।” Also Read: Bigg Boss पर बायस्ड का ठप्पा, MC Stan के विजेता बनने पर भड़के फैंस
जेल में बंद है आदिल
आपको बता दें कि सोमवार को भी राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें राखी सावंत कहती दिख रही थी कि आदिल पर एक ईरानी लड़की ने रेप का केस किया है। राखी इस वीडियो में कहती है, ”दुनिया मुझे रह रही थी, लेकिन मैं सच्ची थी और रहूंगी। मुझे ऊपरवाला झूठ बोलने की इजाजत नहीं देता और मैं कभी झूठ नहीं बोलती हूं।” वीडयो में जब राखी सावंत से पूछा गया कि क्या आदिल अभी जेल से बाहर आएंगे, तो इसका जवाब देते हुए राखी ने कहा, ”मेरे लगने से कुछ नहीं होता है। सारे चार्जेस लगे हैं उस पर।” Also Read: Bigg Boss 16 के Winner बने MC Stan, ट्रॉफी के साथ मिली शानदार कार और 31 लाख रुपए