Dunki के बाद अब इस फिल्म का निर्देशन करेंगे Rajkumar Hirani, जानिए पूरी डिटेल
Rajkumar Hirani Upcoming Movie: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान' की ही चर्चा है। यह शाहरुख की पहली एक्शन फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, अब इस सुपरहिट फिल्म के बाद शाहरुख खान फिल्म निर्देशन राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hiran
Rajkumar Hirani Upcoming Movie: इन दिनों हर तरफ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ की ही चर्चा है। यह शाहरुख की पहली एक्शन फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं, अब इस सुपरहिट फिल्म के बाद शाहरुख खान फिल्म निर्देशन राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) की फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के बाद राजकुमार हिरानी एक और फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जो एक बायोपिक है। इस फिल्म के लिए राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान को ऑफर दिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ
Rajkumar Hirani की अपकमिंग फिल्म
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘डंकी’ के बाद राजकुमार हिरानी मशहूर क्रिकेटर लाल अमरनाथ की बायोपिक (shahrukh khan rajkumar hirani) बनाने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म का ऑफर शाहरुख खान को दिया है। हालांकि, शाहरुख (shahrukh khan dunki) ने केवल डंकी को चुना है। राजकुमार (rajkumar hirani movies list) इस फिल्म की तैयारी साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन शाहरुख के ‘डंकी’ चुनने के बाद हिरानी ने इस फिल्म को रोक दिया था। हालांकि, एक बार फिर हिरानी ने इस फिल्म पर काम करने का मन बना लिया है। Also Read: Sidharth और Kiara के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल
Rajkumar Hirani ने दी हैं कई सुपरहिट फिल्में
बता दें कि हिरानी बॉलीवुड के उन डायरेक्टरों में हैं, जिन्होंने बॉलीवुड को अब तक कई सुपरहिट फिल्में (rajkumar hirani films) दी हैं, जिनमें ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है। वहीं, अब वह शाहरुख खान के साथ ‘डंकी’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल दिसंबर में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। Also Read:क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ