Exclusive: आलिया भट्ट में नहीं है सौतेली बहन पूजा भट्ट की ये क्वालिटी, पूजा ने किया खुलासा, कहा- इसलिए टूटी शादी…
Pooja Bhatt: किसी जमाने में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता था. पूजा की खूबसूरती के सभी दिवाने थे. वहीं अपनी अदाकारी के दम पर पूजा सिल्वर स्क्रीन पर राज करती थीं. हालांकि पूजा का फिल्मी करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा. हालांकि अब बिग बॉस ओटीटी म
Pooja Bhatt: किसी जमाने में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिना जाता था. पूजा की खूबसूरती के सभी दिवाने थे. वहीं अपनी अदाकारी के दम पर पूजा सिल्वर स्क्रीन पर राज करती थीं. हालांकि पूजा का फिल्मी करियर ज्यादा लम्बा नहीं रहा. हालांकि अब बिग बॉस ओटीटी में शिरकत करने के बाद से पूजा एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं. ऐसे में पूजा ने अपनी सौतेली बहन आलिया भट्ट और एक्स पति मनीष मखीजा के बारे में खुलकर बात की है.
आलिया में नहीं है पूजा की ये क्वालिटी
बेशक आलिया भट्ट और पूजा भट्ट दोनों सौतेली बहने हैं. मगर दोनों अभिनेत्रियों में सगी बहनों से भी ज्यादा प्यार है. हालांकि पूजा भट्ट की एक क्वालिटी है. जोकि आलिया भट्ट में बिल्कुल नहीं है. जिससे पूजा काफी खुश हैं. पूजा का कहना है कि, वो काफी मुंहफट और बेबाक हैं. जो उनके दिल में आता है वो बिना सोचे समझे बोल देती हैं. मगर आलिया ऐसी बिल्कुल नहीं है. वो काफी सोच-समझ कर अपना मुंह खोलती हैं. जिसके चलते आलिया आज एक सफल अभिनेत्री हैं.
इस बारे में बात करते हुए पूजा कहती हैं कि, ये आदत मुझे मेरे पिता महेश भट्ट से विरासत में मिली है. मैं लोगों को ये कहने का मौका नहीं देना चाहती हूं कि, ये बहुत साहसी काम था. तुमने इसके बारे में बोलने की हिम्मत की. ये मेरा स्वाभाव है. अगर मैं किसी महिला के बारे में बात कर रही हूं तो वो अपने लिए, मैं किसी मुद्दे पर बात करती हूं तो अपने लिए. मैं जो भी करती हूं अपनी मर्जी से ना कि सिर्फ लोगों के कहने पर.
पूजा आगे कहती हैं कि, आलिया इस चीज से कोसों दूर हैं. इसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं. यही कारण है कि, वो आज सफल अभिनेत्री है. क्योंकि उसे पता है कहां क्या बोलना है और क्या नहीं. किस बारे में बात करती है और किस बारे में नहीं. मगर मैं जो भी बोलती हूं दिल से बोलती हूं.
शादी टूटने की वजह
पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा के साथ सात फेरे लिए थे. हालांकि 10 साल बाद 2014 में पूजा ने पति को तलाक दे दिया. ऐसे में शादी टूटने पर बात करते हुए पूजा ने कहा, हमारी शादी सिकुड़ने लगी थी. ऐसा नहीं है कि मुझे कोई परेशानी थी. मगर वो बोरिंग हो गई थी. एक महिला के रुप में मैंने महसूस किया कि मैं समाज के सांचे में खुद को ढालने की कोशिश कर रही थी. मैं एक ऐसी शादी के जाल में फंस चुकी थी. जोकि मेरे लिए नहीं था. मैं खुद को पूरी तरह से भूल चुकी थी. वो बहुत अच्छा इंसान है. लेकिन मैं अंदर से खाली महसूस करने लगी थी.
ये भी पढ़ें – अनन्या पांडे ने सारा अली खान के पागलपन से उठाया पर्दा, करण के शो में किया खुलासा, कहा – 3 बजे रात को…