भारतीय गेंदबाज के फैन हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर Wasim Akram, जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
Jaspreet Bumrah: ICC World Cup 2023 की शुरुआत से ही भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमारह (Jaspreet Bumrah) भी फुल फॉर्म में हैं. हाल ही में हुए भारत वर्सेज इंग्लैंड के मैच में बुमराह ने विदेशी टीम के छक्के छुड़
Jaspreet Bumrah: ICC World Cup 2023 की शुरुआत से ही भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमारह (Jaspreet Bumrah) भी फुल फॉर्म में हैं. हाल ही में हुए भारत वर्सेज इंग्लैंड के मैच में बुमराह ने विदेशी टीम के छक्के छुड़ा दिए थे. जिसके बाद से फैन बूम-बूम बुमराह के नाम की रट लगा रहे हैं. वहीं पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम भी बुमराह की गेंदबाजी के कायल हो गए हैं.
वसीम ने की बुमराह की तारीफ
दरअसल वसीम अकरम को स्विंग गेंदबाजी का सुल्ताम कहा जाता है. वहीं वर्ल्डकप 2023 में बुमराह की परफॉर्मेंस देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की है. भारत वर्सेज इंग्लैंड के मैच पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा, “बुमराह इस दुनिया के बेस्ट गेंदबाज हैं. वह सबसे ऊपर हैं. जिस तरह का कंट्रोल, पेस और वेरिएशन उनके पास है, वो एक कंप्लीट बॉलर हैं. उनको गेंदबाजी करते देखना शानदार है.”
कंप्लीट गेंदबाज हैं बुमराह
बुमराह के बारे में बात करते हुए वसीम अकरम कहते हैं, “नई गेंद से ऐसी पिच पर इस तरह का मूवमेंट, पेस कमाल है. आप ऐसे बॉलर को एक कंप्लीट गेंदबाज कहेंगे. जब बुमराह राउंड द विकेट से बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी कराते हैं, तो वह गेंद को सीम पर हिट करने की कोशिश करते हैं और जब वह क्रीज के वाइड जाकर बॉलिंग करते हैं, तो बल्लेबाज को लगता है कि गेंद अंदर की तरफ आएगी. बैटर उसी एंगल का अनुमान लगाते हुए खेलता है, लेकिन गेंद पिच पर पड़कर अंदर आने की बजाए बाहर की ओर निकल जाती है.”
बुमराह का है गेंद पर कंट्रोल
वसीम अकरम का कहना है कि, “ऐसे में ज्यादतर समय पर आप बीट हो जाते हैं। जब मैं नई गेंद से दाएं हाथ के बैटर को आउट स्विंगर डाला करता था, तो कभी-कभार मैं भी गेंद को कंट्रोल नहीं कर पाता था। हालांकि, बुमराह का जाहिर तौर पर गेंद पर मेरे से बेहतर कंट्रोल है।”
बुमराह की परफॉर्मेंस
ICC क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में बुमराह की गिनती टॉप गेंदबाजों में की जा रही है. इस टूर्नामेंट में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. भारत और इंग्लैंड के मैच में बुमराह ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके थे. जिसके चलते इंग्लैंड की टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी. बता दें कि, इस वर्ल्डकप टूर्नामेंट में बुमराह कुल 6 मैचों में 14 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं बुमराह से पहले ऑस्ट्रेलिया के बॉलर एडम जम्पा 16 विकेट के साथ नम्बर वन पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें – पत्नी पूजा देओल के साथ पार्टी में नहीं जाते हैं Sunny Deol, गदर एक्टर ने खुद बताई वजह, कहा – ‘हम अलग हैं…’