Shocking! पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने लगाई पाक टीम को लताड़, कहा – ‘विराट कोहली की सफलता के पीछे है अनुष्का शर्मा का हाथ’
Virat Kohli: रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है. यही कारण है कि, टीम इंडिया की सराहना सरहद पार पाकिस्तान में भी सुनने को मिल रही है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli
Virat Kohli: रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया है. यही कारण है कि, टीम इंडिया की सराहना सरहद पार पाकिस्तान में भी सुनने को मिल रही है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की जमकर सराहना की है. वहीं विराट की फिटनेट का बखान करते हुए रज्जाक ने पाकिस्तानी टीम को भी आइना दिखा दिया है.
एक तीर से दो निशाना
रविवार को विराट कोहली की सराहना करते हुए अब्दुल रज्जान ने एक तीर से दो निशाने कर दिए हैं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की टीम को भी खूब लताड़ लगाई है. दरअसल अब्दुल रज्जाक रविवार को पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर वर्ल्डकप पैनल का हिस्सा बने थे. ऐसे में विराट कोहली की शतकीय पारी पर बात करते हुए अब्दुल रज्जाक ने कहा, “विराट कोहली की सफलता के पीछे उनकी पत्नी हैं. विराट कोहली महानतम क्यों हैं? मैं आपको थोड़ा विस्तार से बताता हूं. हर कोई पूछता है कि कोहली कैसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी बने. मगर वो जितनी मेहनत करते हैं. हमारे पाकिस्तान के कोई खिलाड़ी उसका 10 प्रतिशत भी नहीं करते. उनकी फिटनेस देखिए. जिस तरह वो दौड़ते हैं, वो अविश्वसनीय हैं. उन्हें पता है कि दो को तीन रन में कैसे तब्दील करना है.”
आमिर ने साधा बाबर आजम पर निशाना
इस पैनल में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर भी मौजूद थे. ऐसे में रज्जाक की बात का समर्थन करते हुए आमिर ने पाक क्रिकेटर बाबर आजम को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. विराट कोहली की सराहना करते हुए आमिर ने कहा, “अगर विराट कोहली नीदरलैंड्स, नेपाल, बांग्लादेश और जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज खेले होते तो अब तक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ चुके होते. उन्होंने इन देशों के खिलाफ सीरीज नहीं खेली.”
विराट की शतकीय पारी
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच मे विराट कोहली की शतकीय पारी एतिहासिक साबित हुई है. विराट ने ODI 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. वहीं विराट का अगला शतक सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ देगा. जिसके साथ ही विराट ODI में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं रविवार को विराट का जन्मदिन भी था. ऐसे में जन्मदिन के मौके पर शतक लगाकर विराट ने फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है.
ये भी पढ़ें – मैच के दौरान पत्नी अनुष्का के गाने पर नाचे विराट कोहली, शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप किया फॉलो, देखें वायरल Video