बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे का माइंड गेम देख फिदा हुए निरहुआ, बोले- उनके खेल ने दीवाना बना दिया!

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे अपने शानदार माइंड गेम से हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। उनका खेल देख निरहुआ भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने आम्रपाली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें दीवाना बना दिया है।

By ·

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' है। शो में आम्रपाली दुबे अपने बेबाक अंदाज, समझदारी और शानदार गेम प्लान से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। अब उनके इस अंदाज पर उनके खास दोस्त और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी फिदा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर आम्रपाली की जमकर तारीफ की है।

आम्रपाली के खेल पर फिदा हुए निरहुआ

दरअसल, निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आम्रपाली के खेल की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा, 'बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं। उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमता, उनकी समझ-बूझ, उनका एकदम से स्टाइल, सबकुछ लोगों को दीवाना बना दिया है।' निरहुआ के मुताबिक, आम्रपाली जिस तरह से शो में अपना खेल दिखा रही हैं, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

ट्रॉफी जीतने का जताया भरोसा

https://www.instagram.com/reel/Df5GiA-ukVf/?hvrq=NnUyY21uaG84NmU4

निरहुआ सिर्फ आम्रपाली की तारीफ तक ही नहीं रुके, बल्कि उन्होंने उनकी जीत को लेकर भी पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आम्रपाली इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर ही वापस आएंगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों और आम्रपाली के फैंस से अपील की कि वे उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सपोर्ट करें। निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

35 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है जोड़ी

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ काम किया था। इसके बाद 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा है काशी' और 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी नजर आई। दोनों करीब 35 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

दोस्ती को लेकर भी होती है चर्चा

आम्रपाली और निरहुआ की शानदार केमिस्ट्री के कारण अक्सर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। वहीं, निरहुआ शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम मनसा यादव है। ऐसे में बिग बॉस के घर में आम्रपाली का खेल और बाहर से निरहुआ का समर्थन, दोनों ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें