Met Gala 2023: मेट गाला में प्रिंसेस लुक से आलिया ने जीता दर्शकों का दिल, निक जोनस के साथ प्रियंका चौपड़ा की हुई शानदार एंट्री, देखे तस्वीरें
Met Gala 2023: इंटरनेशनल फैशन इवेंट मेट गाला (Met Gala 2023) का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है. हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस इवेंट में देश-विदेश की कई शख्सियतें शिरकत करती हैं. वहीं मेट गाला 2023 में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चौपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आई
Met Gala 2023: इंटरनेशनल फैशन इवेंट मेट गाला (Met Gala 2023) का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है. हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस इवेंट में देश-विदेश की कई शख्सियतें शिरकत करती हैं. वहीं मेट गाला 2023 में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चौपड़ा और आलिया भट्ट भी नजर आई हैं.
प्रियंका चौपड़ा पिछले कई सालों से मेट गाला इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती रही हैं. मगर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में पहली बार अपना डेब्यू किया है. वहीं प्रियंका और दीपिका के बाद मेट गाला के रेड कार्पेट पर आलिया की एंट्री काफी सूर्खियां बटोर रही है.
दरअसल आलिया पिछले कई महीनो से मेट गाला में शिरकत करने की तैयारी कर रही थीं. मां बनने के बाद आलिया ने ना सिर्फ अपना वजन कम किया है बल्कि एक्सरसाइज और योगा की मदद से अपना फिगर में मेंटेन कर लिया है. वहीं आलिया की मेहनत भी आखिरकार रंग लाई है. अमेरिका में आयोजित बिग फैशन इवेंट ने आलिया की शानदार एंट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है.
ये भी पढ़ें – Shahid Kapoor: जब शाहिद ने ठुकराया था फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का ऑफर, कहा – आज भी है बहुत अफसोस
मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आई हैं. आलिया का गाउन मोतियों से जड़ा हुआ था. जिसे फेमस अमेरिकी-नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था. मेट गाला इवेंट में आलिया का लुक किसी राजकुमारी की तरह लग रहा था. वहीं इवेंट के दौरान आलिया ने पैपराजी को कई पोज भी दिए हैं.
इसके अलावा अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा भी पति निक जोनस के साथ मेट गाला इवेंट में नजर आई हैं. ब्लैक गाउन और यूनीक हेयर स्टाइल के साथ पीसी की एंट्री हमेशा की तरह लाजवाब थी. वहीं प्रियंका के साथ मौजूद निक जोनस भी काले रंग के कोट पैंट और सफेद शर्ट में हैंडसम दिख रहे थे. ऐसे में दोनों कपल्स के फैशन कॉम्बीनेशन ने मेट गाला 2023 इवेंट में चार चांद लगा दिए थे.