बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती है इन पाकिस्तानी अदाकारओं की खूबसूरती, एक बन चुकी हैं शाहरुख खान की हिरोइन, देखें तस्वीरें

Pakistani Actresses: भारतीय अभिनेत्रियों की खूबसूरती तो आप अक्सर निहारते होंगे. जाहिर है सुंदरता और ग्लैमर के मामले में बी-टाउन एक्ट्रेसेस का कोई जवाब नहीं है. मगर क्या आप जानते हैं कि सरहद पार भी कुछ हसीन अदाकाराएं मौजूद हैं. जिसकी खूबसूरती देखकर ज्यादातर लोग अपने होश खो बैठते ह

By Sakshi Pandey · 13/11/2023

Pakistani Actresses: भारतीय अभिनेत्रियों की खूबसूरती तो आप अक्सर निहारते होंगे. जाहिर है सुंदरता और ग्लैमर के मामले में बी-टाउन एक्ट्रेसेस का कोई जवाब नहीं है. मगर क्या आप जानते हैं कि सरहद पार भी कुछ हसीन अदाकाराएं मौजूद हैं. जिसकी खूबसूरती देखकर ज्यादातर लोग अपने होश खो बैठते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस (Pakistani Actresses) की. जिनमें से एक एक्ट्रेस बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की हिरोइन भी बन चुकी हैं.

सनम चौधरी

पाकिस्तानी अभिनेत्री सनम चौधरी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. सनम ने अपने बॉडी फिगर को काफी अच्छी तरह से मेंटेन किया है. जोकि सनम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है. यही वजह है कि सनम की सुंदरता के चर्चे ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि विदेशों में भी सुनने को मिलते हैं.

हानिया आमिर

पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी बेहद खूबसूरत हैं. उन्हें पाकिस्तान की नेचुरल ब्यूटी क्वीन कहा जाता है. हानिया की अदाकारी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं. वहीं कैमरे के सामने अपने बेबाक अंदाज के चलते हानिया हर दिल पर राज करती हैं.

माहिरा खान

पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान को भला कौन नहीं जानता. माहिरा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. वहीं माहिरा हिन्दी सिनेमा में शाहरुख खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘रईस’ की. जिसमें माहिरा शाहरुख के अपोसिट नजर आई हैं. वहीं फिल्म के गाने ‘जालिमा’ में भी शाहरुख और माहिरा की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है.

इकरा अजीज

पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज की भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है. इकरा मशहूर पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज ‘सुनो चंदा’ के लिए जानी जाती हैं. ‘सुनो चंदा’ में लीड रोल निभाने वाली इकरा भी भारत से काफी मोहब्बत करती हैं. इकरा ने अपने एक इंटरव्यू में बाताया था कि, भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी की वो बहुत बड़ी फैन हैं. वहीं इकरा की खूबसूरती उनकी उम्र को भी मात देती है.

सबा कमर

सबा कमर को पाकिस्तान की नायाब अदाकाराओं में गिना जाता है. सबा कमर पर्दे पर कई यादगार रोल अदा कर चुकी हैं. सबा ने बॉलीवुड मूवी हिंदी मीडियम में भी अभिनेता इरफान खान के अपोसिट लीड रोल निभाया था. वहीं खूबसूरती के मामले में भी सबा का कोई जवाब नहीं है. सबा को ब्यूटी और टैलेंट का मिक्सचर कहा जाता है. जिसके चलते सबा के दिवाने हर देश में देखने को मिल जाते हैं.

ये भी पढ़ें – पठान के लिए शाहरुख खान ने लिए थे 200 करोड़, जाने टाइगर 3 में सलमान खान ने ली कितनी फीस? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full