Kareena Kapoor: प्रियंका चोपड़ा के साथ कैटफाइट पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘वो सबकुछ बकवास था…’
Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में कैटफाइट कोई नई बात नहीं है. वहीं एक जमाने में बी-टाउन की दो बड़ी हसीनाओं के बीच में कैटफाइट की चर्चा जोरो पर थीं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा की कैटफाइट की खबरों ने मीडिया में जमकर सूर्खियां बटोरी थी. मगर अब दशकों बाद करीन
Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में कैटफाइट कोई नई बात नहीं है. वहीं एक जमाने में बी-टाउन की दो बड़ी हसीनाओं के बीच में कैटफाइट की चर्चा जोरो पर थीं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) और प्रियंका चोपड़ा की कैटफाइट की खबरों ने मीडिया में जमकर सूर्खियां बटोरी थी. मगर अब दशकों बाद करीना ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब करीना से प्रियंका के साथ चल रही कैटफाइट का जिक्र किया गया. तो करीना ने 90 और 2000 के दशक में सबके बीच कैटफाइट होती थी. कुछ भी बोल दो और कैटफाइट शुरु. अब तो ये चीजें काफी कम हो गई हैं. अब लोगों के विचारों में बदलाव आया है और लोग चीजों को लेकर काफी चिल्ड रहते हैं.
प्रियंका के साथ अपनी कैटफाइट की बात करते हुए करीना कहती हैं कि, नहीं ये सबकुछ बकवास था. मुझे लगता है कि उस समय हम सभी के अंदर काफी जोश था. जिसके चलते हम बस अपने आप को साबित करना चाहते थे. हमारे बीच में कॉम्पटीशन था और हम सर्वश्रेष्ट बनकर दिखाना चाहते थे. लेकिन वो रवैया हमेशा नहीं रहता है.
करीना आगे कहती हैं कि, 20 की उम्र के बाद लोगों में काफी एनर्जी होती है और सब आगे निकलना चाहते हैं. लेकिन जब से मैंने 30 साल की उम्र पार की है. मैं काफी हद तक शांत हो गई हूं. हो सकता है मुझे अच्छा रिलेशनशिप मिल गया और वो एनर्जी बैलेंस होने लगी. मुझे लगता है जीवन में ठहराव लाने के लिए रिलेशनशिप ने अहम भूमिका निभाई है.
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जाने जान में देखा गया था. वहीं अब करीना जल्दी ही फिल्म थ्रिलर, द बकिंघम मर्डर्स और द क्रू में नजर आएंगी. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फेमस हॉलीवुड फिल्म द हेड्स ऑफ स्टेट में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.
ये भी पढ़ें – भारत-पाकिस्तान मैच में पति विराट कोहली का साथ देने अहमदाबाद पहुंची अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर संग शेयर की फोटो