इस एक्ट्रेस के बर्थडे में Kareena Kapoor Khan ने खूब जमाया रंग, इनसाइड तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं। करीना को अक्सर उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, करीना को उनकी बे

By Team Khana Talkies · 1/2/2023

Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) खान लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं। करीना को अक्सर उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में, करीना को उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जिसकी इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। Read this also: Dipika Kakar ने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर की बात, कहा- ‘यह बहुत खूबसूरत है’

Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures

Amrita Arora ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे बैश

दरअसल, कल यानी 31 जनवरी 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनकी दोस्त करीना कपूर ने अपने घर पर पार्टी रखी थी, जिसमें उनके कई दोस्तों ने शिरकत की थी। करीना ने इस बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इन तस्वीरों में सिंगर एपी ढिल्लों भी करीना और अमृता के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, ”एपी ढिल्लों इन दा हाउस।” Read this also: Urfi Javed को किसी ने बुरी तरह मारा! एक्ट्रेस ने चोट के निशान दिखा बताई अपनी कहानी

Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures
Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures
Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures
Kareena Kapoor Khan Unseen Pictures

मलाइका की बहन हैं अमृता अरोड़ा

बता दें कि 31 जनवरी 1978 में जन्मी अमृता अरोड़ा एक्ट्रेस मलाइका अकोड़ा की बहन हैं। अमृता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी प्रेजेंटर से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और करीब 21 से ज्यादा फिल्मों में काम भी किया था। हालांकि, उन्हें वो फेम नहीं मिल पाया, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। अमृता के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो अमृता ने शकील लड़क से शादी की है। Read this also: Hrithik Roshan और John Abraham बचपन में थे क्लासमेट, स्कूल की ग्रुप फोटो अब हो रही है वायरल

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full