रणवीर और दीपिका की शादी की वीडियो देखकर छलका करण जौहर का दर्द, रोते हुए कहा – ‘बहुत अकेला महसूस करता हूं’

Karan Johar: कॉफी विद करण (Karan Johar) सीजन 8 का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है. शो के नए सीजन की शुरुआत बॉलीवुड के पावर कपल्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से हुई है. जिससे शो में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है. वहीं करण के इस शो [...]

By Sakshi Pandey · 26/10/2023

Karan Johar: कॉफी विद करण (Karan Johar) सीजन 8 का पहला एपिसोड ऑन एयर हो चुका है. शो के नए सीजन की शुरुआत बॉलीवुड के पावर कपल्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से हुई है. जिससे शो में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है. वहीं करण के इस शो में दीपिका ने पहली बार अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है. ऐसे में शादी के 5 साल दोनों की शादी देखकर करण जौहर की आंखें भी नम हो गई हैं.

करण जौहर हुए इमोशनल

कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने पहली बार दर्शकों को अपनी शादी का वीडियो दिखाया है. ये वीडियो खुशी और प्यार भरे पलों से भरपूर है. हालांकि वीडियो खत्म होने के बाद करण जौहर भी इमोशनल हो गए. आंखों में आंसू लिए करण जौहर ने कहा – हे भगवान, मेरी फिल्म में एक लाइन थी कि ऐसा लगता है कि मेरे दिल का पेट भर गया है.

रणवीर और दीपिका ने करण को लगाया गले

करण जौहर को रोता देखकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने उन्हें गले से लगा लिया. करण जौहर ने कहा कि, उन्हें रणवीर और दीपिका को एक-साथ देखकर खुशी होती है. मगर ऐसे में वो खुद को अकेला भी महसूस करते हैं. करण ने कहा, मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं और मैं सिंगल हूं. जोकि मुझे एहसास करवाता है कि मैंने कुछ तो खोया है.

अकेला महसूस करते हैं करण

करण जौहर ने कहा, जब आपके पास कोई पार्टनर नहीं होता है. जिससे आप अपने दिनभर की बातें शेयर कर सको. रोज सुबह में उठता हूं तो मुझे उस अकेलेपन का एहसास जरुर होता है. हालांकि करण के अनुसार जब वो अपनी मां और दोनों बच्चे यश और रुही के साथ होते हैं. तो उन्हें काफी बेहतर लगता है.

दीपिका और रणवीर की तरफ इशारा करते हुए करण ने कहा कि, मेरे पास मेरे बच्चे और मां हैं. मगर फिर मैं तुम दोनों को देखता हूं. मुझे पता है कि रिलेशनशिप निभाना मुश्किल होता है. लेकिन अगर आपका किसी के साथ मन का रिश्ता है और आप रोज सुबह उसके साथ उठते हैं. उसके हाथ में हाथ डालकर आपके दिन की शुरुआत होती है और हर मुश्किल घड़ी में वो एक इंसान आपके साथ खड़ा रहता है. मुझे ऐसा पल कभी नहीं मिला. मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं. मगर तुम्हे देखकर बहुत अकेलापन फील करता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि सब सही हो जाए और मेरे पास भी एक कहने के लिए कोई कहानी हो.

ये भी पढ़ें – 33 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन, ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे रजनीकांत ने किया बड़ा एलान

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full