Dulhaniya फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के साथ कमबैक करेंगे करण जौहर, दिया फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट
Karan Johar: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया तो आपने जरुर देखी होगी. दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं फिल्म के गाने आज भी सुपर डुपर हिट माने जाते हैं. ऐसे में दुल्हनिया फ्र
Karan Johar: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया तो आपने जरुर देखी होगी. दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट और वरुण धवन की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं फिल्म के गाने आज भी सुपर डुपर हिट माने जाते हैं. ऐसे में दुल्हनिया फ्रेंचाइजी के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) फिल्म का तीसरा पार्ट लाने की तैयारी में हैं. जिसका खुलासा खुद करण ने अपने एक इंटरव्यू में किया है.
सीक्वेल के दौर में एक्टिव हुए करण
बॉलीवुड में आजकल सीक्वेल बनाने का दौर चल रहा है. वहीं पुरानी फिल्मों के नए पार्ट्स को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है. गदर 2 से लेकर ओएमजी 2 ने बड़े पर्दे पर अच्छी कमाई की. तो वहीं अब टाइगर 3 को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. वहीं जल्दी ही फिर हेरा फेरी 3 और वेलकम 3 जैसी फिल्में भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में भला करण जौहर कैसे पीछे रहते. लिहाजा उन्होंने भी धर्मा प्रोडक्शन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दुल्हनिया का सीक्वेल बनाने का एलान कर दिया है.
दुल्हनिया 3 से जुड़ी अपडेट
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि, हम तीसरी दुल्हनिया फिल्म बनाना चाहते हैं और मुझे उम्मीद है कि कभी ना कभी हम इसे बनाएंगे. ये एक ऐसी लव स्टोरी फ्रेंचाइजी है, जिसका रियल में कोई हीरो नहीं है. हम्प्टी और बद्री के बाद अब हम तीसरी दुल्हनिया बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि करण जौहर ने फिल्म की स्टार कास्ट, नाम और रिलीजिंग पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. मगर करण का संकेत पाने के बाद फैंस फिल्म की अगली फ्रेंचाइजी का इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें – टाइगर से कबीर खान का है काफी पुराना रिश्ता, कहा – ‘सलमान के किरदार को मैंने रचा था..’