वैलेंटाइन पर Kangana Ranaut ने लिखी अपनी दिल की बात, वायरल हुआ एक्ट्रेस का पोस्ट

Kangana Ranaut Post on Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह किसी फिल्म को लेकर अपना बयान सामने रखती हैं या कभी वह किसी न किसी स्टार को लेकर अपना बयान सामने रखती हैं, लेकिन वह जो भी कहती हैं वह तेजी से सोशल मीडिया [...]

By Team Khana Talkies · 14/2/2023

Kangana Ranaut Post on Love: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह किसी फिल्म को लेकर अपना बयान सामने रखती हैं या कभी वह किसी न किसी स्टार को लेकर अपना बयान सामने रखती हैं, लेकिन वह जो भी कहती हैं वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है, लेकिन इस बार उन्होंने न तो किसी फिल्म और ना ही किसी स्टार को लेकर कोई बयान दिया है, बल्कि उन्होंने इस वैलेंटाइन अपने दिल की बात कही है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है। Also Read: Akshay Kumar की पहली एक्ट्रेस इस फिल्म से करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी, 28 सालों से इंडस्ट्री से थीं दूर

Kangana ने वैलेंटाइन डे पर शेयर किया पोस्ट

दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक बेहद खास बात लिखी है। कंगना ने सदगुरु की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”अगर आप गिरने का आनंद नहीं जानते हैं, तो आप कभी उठ भी नहीं पाएंगे।” कंगना की इस पोस्ट को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। Also Read: Rakhi Sawant ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘वो प्रेग्नेंट है…’

Kangana की आने वाली फिल्में

बता दें कि इन दिनों कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म पर सबकुछ दांव पर लगा दिया है। बहुत जल्द फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ जाएगी। खैर, देखना यह होगा की कंगना की मेहनत क्या रंग लाती है। Also Read: Salman Khan ने बताया अपना वेलेंटाइन डे प्लान, कहा- ‘वेलेंटाइन डे से मेरा….’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full