Nawazuddin Siddiqui की बीवी को कंगना रनौत ने लगाई फटकार, कहा- ‘क्या बदमाशी है?’
Kangana Ranaut suppots Nawazuddin Siddiqui: इन दिनों बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और उनकी पत्नी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, आज एक्टर की पत्नी ने उनका एक वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में एक्टर अपने ही बंगले के बाहर खड़े नजर आ रहे थे और उनकी पत्नी उन्हें घर में नहीं
Kangana Ranaut suppots Nawazuddin Siddiqui: इन दिनों बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और उनकी पत्नी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, आज एक्टर की पत्नी ने उनका एक वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में एक्टर अपने ही बंगले के बाहर खड़े नजर आ रहे थे और उनकी पत्नी उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही थीं। अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है और नवाजुद्दिन की पत्नी को फटकार लगाई है। Also Read: ‘अनुपमा’ फेम निधि शाह ने अपने ब्रेकअप पर की बात, कहा- ‘मैं खुश हूं…’
कंगना ने वीडियो शेयर कर किया नवाजुद्दिन का सपोर्ट
दरअसल, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर कर लिखा, ”इतना दुख हो रहा है ये सब देखकर। नवाज साब को उनके घर के बाहर ऐसे बेइज्जत किया जा रहा है। उन्होंने अपना सब कुछ फैमिली को दे दिया। कितने सालों तक किराए के मकान में रहे तब जाकर ये बंगला लिया। ये सब देखकर दिल टूट गया। बहुत दुख की बात है।” Also Read: Pathaan हिट होते ही ‘जवान’ की शूटिंग के लिए निकले Shah Rukh Khan, वायरल हुई तस्वीर
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ”नवाज साब ने आज तक जो कमाया सब अपने भाइयों को दे दिया। एक्स वाइफ को जिसे वो सालों पहले तलाक दे चुके हैं। वो उनके साथ जो दुबई में अपने बच्चों संग रह रही थी, अपने बच्चों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। उन्होंने उसे मुंबई में एक घर भी खरीदकर दिया। ये बंगला उन्होंने अपनी मां के लिए बनवाया था। इसके लिए उन्होंने मुझसे कई डिजाइनिंग टिप्स लिए। हम बेहद खुश थे। उन्होंने यहां हमारे लिए हाउस वार्मिंग पार्टी भी रखी थी।”
कंगना रनौत ने लगाई आलिया सिद्दिकी की क्लास
कंगना ने आगे लिखा, ”अब उनकी एक्स वाइफ अचानक यहां आ गई और वीडियो बना रही है। क्या बदमाशी है ये। मुझे रोने का मन कर रहा है। एक्टिंग जॉब्स से पैसा कमाना इतना आसान नहीं है। एक्टर्स की नौकरी बहुत मुश्किल होती है। ऐसे में वो ये घर कैसे रख सकती हैं और उन्हें घर से कैसे बाहर निकाल सकती हैं।” Also Read: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Kiara Advani Sidharth Malhotra, येलो सूट में खूबसूरत दिखीं नई दुल्हन