IPL 2024: बॉल बॉय ने पकड़ा ऐसा कैच कि सब रह गए हैरान, जोंटी रोड्स ने बजाई ताली! साथ ही शेयर किए जरूरी टिप्स
जोंटी रोड्स उस बॉल ब्वॉय का कैच देखकर तालियां बजाने लगे, जबकि कमेंटेटर ने भी उस लड़के की सराहना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में मैदान पर नहीं बल्कि बाउंड्री के बाहर शानदार कैच देखने को
जोंटी रोड्स उस बॉल ब्वॉय का कैच देखकर तालियां बजाने लगे, जबकि कमेंटेटर ने भी उस लड़के की सराहना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में मैदान पर नहीं बल्कि बाउंड्री के बाहर शानदार कैच देखने को मिला। बाहर खड़े बॉल बॉय ने मार्कस स्टोइनिस के शॉट को शानदार तरीके से भागते हुए लपक लिया, जिसे देखकर एलएसजी के फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स भी गदगद हो उठे। मैच के बाद जॉन्टी ने युवा खिलाड़ी से बातचीत भी की।
लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोटीं रोड्स दुनिया के चोटी के फील्डर रहे हैं. रविवार को उन्हें एक बॉल बॉय ने हैरान कर दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान बॉल बॉय की फील्डिंग से वह भी हैरान रह गए. लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में. LSG की पारी के तीसरे ओवर में हुए इस कैच को देखकर रोड्स खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए.
𝗧𝗵𝗶𝘀 𝗜𝘀 𝗪𝗵𝗼𝗹𝗲𝘀𝗼𝗺𝗲! ☺️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2024
What happenes when Jonty Rhodes interviews Atharw – the Ball Kid who took that fine catch 👏 👏 – By @ameyatilak #TATAIPL | #LSGvKKR | @LucknowIPL | @JontyRhodes8 pic.twitter.com/l3hUdhepGi
स्टोइनिस के अपर कट पर युवा बॉल बॉय का कैच
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी के दौरान मार्कस स्टोइनिस स्ट्राइक पर खड़े थे। उधर, वैभव अरोड़ा ने ऑफ स्टंप के बाहद छोटी गेंद फेंकी, जिस पर स्टोइनिस ने थर्ड मैन की तरफ अपर कट खेला।
Ye gend gayi seema paar, phir bhi catch hua zordaar 😉#LSGvKKR #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinHindi pic.twitter.com/4l2UcDK5pP
— JioCinema (@JioCinema) May 5, 2024
यह शॉट सीधा बाउंड्री के पार गया, जहां खड़े बॉल बॉय अथर्व गुप्ता ने भागते हुए जोरदार कैच लपका। इस कैच के बाद सीधा जॉन्टी रोड्स की तरफ कैमरा गया, तो वह बड़ी मुस्कान के साथ डग आउट में बैठे नजर आए।
Jonty Rhodes interviewing the ball boy who took a brilliant catch. 👌
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 6, 2024
– A lovely moment of IPL 2024. pic.twitter.com/YOdN5EdMN8
बॉल बॉय अथर्व गुप्ता को मिले जॉन्टी के टिप्स
इकाना स्टेडियम में बाउंड्री पार कैच लपकने वाले युवा लड़के का नाम अथर्व गुप्ता है। मैच के बाद उनसे प्रभावित हुए जॉन्टी रोड्स ने युवा खिलाड़ी का इंटरव्यू लिया है, जिसे आईपीएल ने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया। जॉन्टी ने नन्हें बॉल बॉय को फील्डिंग से जुड़े टिप्स भी दिए।
Jonty Rhodes interviewing the ball boy who took a brilliant catch. 👌
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 6, 2024
– A lovely moment of IPL 2024. pic.twitter.com/YOdN5EdMN8