John Abraham ने दिया ‘पठान’ के प्रीक्वल का हिंट, कहा- ‘आदित्य चोपड़ा जिम को…’
John Abraham on Pathaan: इन दिनों बॉलीवुड में केवल एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' की ही चर्चा है। उन्होंने अब तक सभी हिट फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिर चाहे वो सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान' हो या फिर यश की ‘KGF'। हालांकि, फिल्म के लिए केवल शाहरुख खान की ही नहीं,
John Abraham on Pathaan: इन दिनों बॉलीवुड में केवल एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की ही चर्चा है। उन्होंने अब तक सभी हिट फिल्मों को पछाड़ दिया है। फिर चाहे वो सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ हो या फिर यश की ‘KGF’। हालांकि, फिल्म के लिए केवल शाहरुख खान की ही नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन का किरदार निभाने वाले जॉन अब्राहम के एक्शन सीन्स की भी बहुत तारीफ हो रही है। इस बीच एक्टर ने फिल्म के प्रीक्वल का हिंट दिया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: Smriti Irani Daughter Wedding: इस 500 साल पुराने किले में सात फेरे लेंगी स्मृति ईरानी की बेटी
John ने दिया ‘पठान’ के प्रीक्वल का हिंट
दरअसल, एक इवेंट में जॉन ने फिल्म को लेकर बात करते हुए कहा, “पठान में जिम की भूमिका निभाने के लिए मुझे जो प्यार मिल रहा है, वह बहुत शानदार है। एक अभिनेता के तौर पर मैं केवल दर्शकों से प्यार पाने के लिए काम करता हूं। रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां एक बहुत बड़ा बोनस होती हैं और मैं आभारी हूं कि पठान इतनी बड़ी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनी है। मुझे उम्मीद नहीं थी कि लोग मेरे किरदार को इतना पसंद करेंगे कि वे जिम को और भी ज़्यादा देखना चाहेंगे।” Also Read: Nia Sharma ‘Sexy’ दिखने के चक्कर में हुईं ‘Oops’ मोमेंट का शिकार, दिखा बॉडी का ये पार्ट…
Pathaan का प्रीक्वल बनना चाहिए
जॉन ने आगे बताया, “मैं अपने सोशल मीडिया पर रोज़ मिलने वाले मैसेजेज़ की तादाद देखकर हैरान हूं। लोगों का मानना है कि जिम का एक प्रीक्वल बनना चाहिए। अक्सर लोग हमेशा हीरो का साथ देते हैं और वो हीरो है पठान, लेकिन यहां बेहद सुकून देने वाली बात है कि लोग दुश्मन का भी साथ दे रहे हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि पठान में मेरे काम की बहुत चर्चा हो रही है और मुझे उम्मीद है कि मैं लोगों को एक ऐसा विलेन देने में कामयाब रहा हूं जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।” Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ