Janhvi Kapoor को है स्टारकिड होने का दुख! ‘नेपोटिज्म प्रोडक्ट’ कहे जाने पर इमोशनल हुई एक्ट्रेस
Janhvi Kapoor Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कभी अपनी बोल्डनेस तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा, वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। जान्हवी ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है, लेकिन उन
Janhvi Kapoor Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) कभी अपनी बोल्डनेस तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा, वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती है। जान्हवी ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है, लेकिन उन्हें अक्सर स्टारकिड होने के कारण ट्रोल किया जाता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। Also Read: क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ
नेपोटिज्म प्रोडक्ट पर Janhvi Kapoor ने की बात
दरअसल, अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में जान्हवी ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, ”यह सब सुनकर बहुत दुख होता है, क्योंकि आप अपने काम में बेस्ट देते हैं, लेकिन लोग आसानी से कह देते हैं कि एक्टिंग नहीं आती तो क्यों करती हो नेपोटिज्म की प्रोडक्ट। अगर कोई यह कहता है कि आप फिल्म ‘मिली’ में अच्छी थी, लेकिन आप दूसरी मूवीज में और भी अच्छा कर सकती थी, तो मैं उनकी इस बात को अच्छे तरीके से लेती और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करती।” Also Read: Sidharth और Kiara के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग का हुआ खुलासा, जानें पूरी डिटेल
Janhvi Kapoor को स्टारकिड होने का है पछतावा
जान्हवी ने इंटरव्यू में आगे बताया, ”मुझे कई बार ऐसा भी लगता है कि स्टारकिड होने से मुझे नुकसान हुआ है। लोग एक तरह से मेरी फिल्मों को तय किए गए नजरिए से ही देखने आते हैं। वो आते हैं और कहते हैं कि इसे तो सब कुछ आसानी से मिल गया है। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं, लेकिन मैंने कभी इस बात का घमंड नहीं किया है। मैं बस अपनी मां जैसा बनना चाहती हूं।” Also Read:क्या Rakhi Sawant ने मीडिया के सामने बेहोश होने का किया था नाटक? नेटिजंस ने दिया प्रूफ