Imran Khan: बड़े पर्दे पर जल्दी कमबैक करेंगे इमरान खान, फैंस के सामने गाया ‘जाने तू या जाने ना’ सॉन्ग, देखें वायरल Video

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) ने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में इमरान के अपोसिट जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल अदा किया था. वहीं इमरान की आखिरी फिल्म कट्टी बट्टी 2015 म

By Sakshi Pandey · 24/10/2023

Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) ने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. अब्बास टायरवाला के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में इमरान के अपोसिट जेनेलिया डिसूजा ने लीड रोल अदा किया था. वहीं इमरान की आखिरी फिल्म कट्टी बट्टी 2015 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद से इमरान बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए. हालांकि खबरों की मानें तो इमरान जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने वाले हैं.

इमरान खान का वायरल वीडियो

इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. काफी लम्बे समय के बाद इमरान ने IFP फेस्टिवल सीजन 13 में हिस्सा लिया है. इस दौरान इमरान जाने तू या जाने ना गाना गुनगुनाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं इमरान के फैंस भी उनके साथ ये गाना गा रहे हैं. बता दें कि, इमरान की पहली फिल्म में इस गाने ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में इमरान को गाना गाते देखकर कई लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं.

इमरान के गाने पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, अरे यार मुझे पुराने दिनों की याद आ गई. ये आज भी कितने अच्छे दिखते हैं. तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया – मैं और मेरी बहन इमारन के बहुत बड़े फैन थे. इमरान के अंदर आज भी वो चार्म जिंदा है. हम बड़े पर्दे पर इनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

इमरान खान का कमबैक

इस इवेंट के दौरान जब इमरान खान से उनके कमबैक पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि, मेरे पास कोई सीधा जवाब नहीं है. लेकिन मैं स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और फिल्म मेकर्स के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ हूं. तो उम्मीद है कि अगले साल कर मैं कमबैक कर सकता हूं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान अब्बास टायरवाला की अफकमिंग फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. जोकि स्पाई एक्शन ड्रामा सीरीज पर आधारित होगी. इमरान और अब्बास के बीच में इस प्रोजेक्ट को लेकर बात चल रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इमरान कब अपने फैंस को वापसी की खुशखबरी सुनाते हैं.

ये भी पढ़ें – बाहुबली ने बना दिया था प्रभास को कंगाल, 6000 से भी ज्यादा रिश्ते ठुकरा चुके हैं प्रभास, जाने सालार स्टार से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full