OMG! इमरान हाशमी ने कैटरीना और दीपिका को दी थी ब्रेकअप की एडवाइस, पर उनकी कजिन आलिया ही बन गई रणबीर की वाइफ
Imran Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Imran Hashmi) को बड़े पर्दे का किसिंग स्टार कहा जाता है. सिल्वर स्क्रीन पर इमरान कई अदाकारओं के साथ रोमांस कर चुके हैं. हालांकि अपने किसिंग सीन्स को लेकर सूर्खियां बटोरने वाले इमरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है. जिसमें
Imran Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Imran Hashmi) को बड़े पर्दे का किसिंग स्टार कहा जाता है. सिल्वर स्क्रीन पर इमरान कई अदाकारओं के साथ रोमांस कर चुके हैं. हालांकि अपने किसिंग सीन्स को लेकर सूर्खियां बटोरने वाले इमरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है. जिसमें इमरान दीपिका और कैटरीना को रिलेशनशिप टिप्स देते नजर आ रहे हैं.
दरअसल इमरान हाशमी ने कुछ सालों पहले छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी. इस शो में इमरान के साथ फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट भी मौजूद थे. महेश भट्ट आलिया भट्टे के पिता और इमरान के कजिन हैं. ऐसे में दोनों की जुगलबंदी ने जहां शो में चार चांद लगा दिए थे. तो वहीं इमरान कई कॉन्ट्रोवर्शियल जवाबों के कारण काफी चर्चा में आ गए थे.
शो के दौरान इमरान ने ऐश्वर्या राय को प्लास्टिक ब्यूटी करार दिया था. ऐसे में जब शो के होस्ट करण जौहर ने इमरान से पूछा कि, आप रणबीर कपूर को क्या एडवाइस देना चाहेंगे. तो इमरान ने साफ शब्दों में कहा कि, लड़कियों के साथ खेलना बंद करें. वहीं करण का अगला सवाल था कि, दीपिका और कैटरीना के लिए क्या सुझाव है. तो इमरान ने जवाब में कहा कि, अपने एक्स को छोड़ दो.
इमरान का इशारा सीधे तौर पर रणबीर कपूर की तरफ ही था. जिसे सुनने के बाद सभी हैरान रह गए थे. मजे की बात तो ये है कि इसी साल आलिया भट्ट ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ दे ईयर से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. मगर उस दौरान किसने सोचा था कि, जहां एक तरफ इमरान दीपिका और कैटरीना को रणबीर से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उनके कजिन की बेटी आलिया ही रणबीर के प्यार में लट्टू हो जाएगी.
आलिया ने ना सिर्फ रणबीर कपूर को काफी समय तक डेट किया बल्कि दोनों ने शादी भी रचा ली है. वहीं दोनों कपल्स की बेटी रेहा भी है. जाहिर है, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शायद इसीलिए इमरान के बयान को एक दशक भी नहीं बीते. अब ना सिर्फ महेश भट्ट रणबीर कपूर के ससुर बन गए हैं बल्कि रणबीर भी इमरान की फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं.
ये भी पढ़ें – जब ससुर के मुंह से शायरी सुनकर शर्मा गए थे शाहरुख खान, गौरी के पिता ने शायराना अंदाज में किया दामाद का बखान