Govinda ने लगाए थे Salman Khan पर गंभीर आरोप, कहा- ‘मुझे रिप्लेस किया गया…’
Govinda On Salman Khan: बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी सलमान खान (Salman Khan) और गोविंदा (Govinda) की भी थी। सलमान और गोविंदा ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। साल 2007 में दोनों [..
Govinda On Salman Khan: बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी सलमान खान (Salman Khan) और गोविंदा (Govinda) की भी थी। सलमान और गोविंदा ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों ने साथ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। साल 2007 में दोनों की फिल्म ‘पार्टनर’ को लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब गोविंदा ने सलमान खान पर उनको उनकी फिल्म से निकालने का आरोप लगया था।
गोविंदा ने Salman Khan पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, साल 2019 में ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि ‘जुड़वां’ की शूटिंग बीच में रोककर वह फिल्म सलमान खान को दे दी गई थी। एक्टर ने कहा था, ”उस वक्त में जुड़वां कर रहा था और किसी दिन सलमान खान ने 2-3 बजे मुझे फोन लगाया और कहा कि चीची भइया आप और कितनी हिट देंगे। मैंने पूछा- क्या हुआ? वे बोले- वह जो पिक्चर आप कर रहे हैं, उसे बंद कर दीजिए और मुझे दे दीजिए। आपको डायरेक्टर भी मुझे देना पड़ेगा। प्रोड्यूसर भी आपके ही हैं।” Also Read: Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’
Govinda को बीच में छोड़नी पड़ी थी शूटिंग
यह तो साफ है कि इस बात से गोविंदा को काफी तकलीफ हुई होगी, क्योंकि उन्हें शूटिंग के बीच में वह फिल्म छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने आगे बताया था, ”वह चलती फिल्म रोक दी गई और सलमान खान को दे दी गई। हालांकि, इससे मेरे और सलमान खान के बीच तकरार नहीं बढ़ी, क्योंकि हमने साल 2007 में डेविड धवन की हिट फिल्म ‘पार्टनर’ (govinda salman khan movie) में साथ काम किया था।” Also Read: ऐसे शुरू हुई थी Akshay Kumar और Twinkle Khanna लव स्टोरी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
गोविंदा ने अपने दौर में दीं कई हिट फिल्में
बता दें कि गोविंदा इन फिल्मों से काफी दूर अपनी फैमिली (govinda net worth) संग एंजॉय कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने समय में कई हिट (govinda movies) फिल्में दी हैं, जिनमें ‘शोला और शबनम’, ‘राजा बाबू’, ‘हीरो नंबर 1’ और ‘साजन चले ससुराल’ जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा (govinda wife) से शादी की थी, उनके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी टीना आहूजा और एक बेटा यशवर्धन आहूजा (govinda son) है। Also Read: ‘3 इडियट्स’ के लिए माधवन ने दिया था ऑडिशन, वायरल हुआ वीडियो