Fukrey 3 की रिलीज डेट हुई आउट, फिल्म का पोस्टर आया सामने

Fukrey 3 Release Date Out: बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसके हर पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म हैं ‘फुकरे' जिसका 3 पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। अब तक फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कई महीनों पहले ऐसी खबर आई थी कि फिल्म [...]

By ·

Fukrey 3 Release Date Out: बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिसके हर पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म हैं ‘फुकरे’ जिसका 3 पार्ट जल्द रिलीज होने वाला है। अब तक फिल्म को लेकर कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कई महीनों पहले ऐसी खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं, अब खबर है कि फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।

Fukrey 3 Release Date Out

इस महीने रिलीज होगी फुकरे 3

पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की लीड रोल वाली फिल्म फुकरे 3 का इंतजार अब खत्म हो चुका है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज की जाएगी। रिलीज डेट के साथ-साथ फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है। इस पोस्टर में पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और मंजोत सिंह नजर आ रहे हैं।

फिल्म के पहले दो पार्ट थे हिट

बता दें कि मंजोत सिंह और वरुण शर्मा की फिल्म फुकरे के पहले दो पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। खैर, अब देखना होगा कि क्या फिल्म का तीसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाता है या नहीं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये फिल्म कितनी कमाई कर पाती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें