Florida Flood Video: अब कैसे होगा T20 वर्ल्ड कप का मैच? फ्लोरिडा में बाढ़ ने मचाई तबाही, वीडियो में देखें शहर की हालत

भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच लॉडरहिल फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है. T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में एक ट्रॉपिकल डिस्टरबेंस के कारण आई भयानक बाढ़ ने बुधवार को दक्षिणी फ्लोरिडा के कई हिस्सों को जलमग्न

By Shaikh Almina · 13/6/2024

भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच लॉडरहिल फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.

T20 World Cup 2024: फ्लोरिडा में एक ट्रॉपिकल डिस्टरबेंस के कारण आई भयानक बाढ़ ने बुधवार को दक्षिणी फ्लोरिडा के कई हिस्सों को जलमग्न कर दिया. सड़कें बंद हो गईं, गाड़ियां तैरने लगीं और दुनिया भयावह नज़ारों को देख रही है. इस बाढ़ का एक डरावना वीडियो भी सामने आया है.

चिंता की बात यह भी है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 अमेरिकी शहरों में खेला जा रहा है. भारत बनाम कनाडा, आयरलैंड बनाम यूएसए और पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के मैच सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में होने वाले हैं. लेकिन भारी बारिश मैच को बर्बाद कर सकती है.

मियामी वेदर सर्विस ऑफिस ने लगातार भारी बारिश की गंभीर चेतावनी जारी की है. सर्विस ने सोशल मीडिया पर कहा – “घातक बाढ़ अभी भी जारी है. कृपया सड़कों से दूर रहें और ऊंची जगहों पर चले जाएं.”

फ्लोरिडा की तस्वीरें डरा रही हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कें जलमग्न हैं, गाड़ियां पानी में तैर रही हैं और लोग अपनी ज़िंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं. यह नज़ारा किसी अपदा से कम नहीं है. फ्लोरिडा में वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन अभी भी संदेह के घेरे में है. अगर बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो मैच को रद्द करना पड़ सकता है.

टी20 विश्व कप 2024 ग्रुप स्टेज मैच शेड्यूल

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full