Filmfare Awards 2023: आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड और राजकुमार राव बने बेस्ट एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट

Filmfare Awards 2023: मुंबई में शुक्रवार को फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ. इस अवॉर्ड (Filmfare Awards 2023) फंक्शन में बी-टाउन के कई मशहूर सेलेब्स ने हिस्सा लिया. वहीं अवॉर्ड शो में सभी की नजर खिताब जीतने वाली शख्सियतों पर ही टिकी रही. इस शो में जहां आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रे

By Sakshi Pandey · 28/4/2023

Filmfare Awards 2023: मुंबई में शुक्रवार को फिल्म फेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ. इस अवॉर्ड (Filmfare Awards 2023) फंक्शन में बी-टाउन के कई मशहूर सेलेब्स ने हिस्सा लिया. वहीं अवॉर्ड शो में सभी की नजर खिताब जीतने वाली शख्सियतों पर ही टिकी रही. इस शो में जहां आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है तो वहीं राजकुमार राव बेस्ट एक्टर बन गए हैं.

68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का पुरुस्कार मिला है. वहीं गंगुबाई में बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्सट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा अभिनेता राजकुमार राव को फिल्म बधाई दो के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है.

ये भी पढ़ें – Urfi Javed: जोमाटो की गिफ्ट बास्केट से उर्फी ने बनाई नई ड्रेस, फोटो देखने के बाद हैरान हो गए फैंस

इसी कड़ी में संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरुस्कार मिला है. वहीं फिल्म बधाई दो को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स, संजय मिश्रा को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स, भूमि पेडनेकर (बधाई दो) और तब्बू (भूल भुलैया 2) को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स, अनिल कपूर (जुग जुग जियो) को बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, शीबा चड्ढा (बधाई दो) बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल, प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) को बेस्ट म्यूजिक एल्बम, अरिजीत सिंह को केसरिया गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगल के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है. साथ ही कविता सिंह को फिल्म जुग जुग जियो के रंगसारी गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का खिताब दिया गया है.

68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड की फेहरिस्त काफी लम्बी है. हालांकि अगर आप चाहें तो इस अवॉर्ड शो को कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. बता दें कि, फिल्म फेयर अवॉर्ड्स 2023 को 28 अप्रैल के दिन कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full