Shocking! पाकिस्तानी क्रिकेटरों को दिल दे चुकी हैं देश की ये मशहूर अभिनेत्रियां, किसी ने दी किडनैपिंग की धमकी तो किसी ने रचा ली शादी

Bollywood: क्रिकेट और बॉलीवुड (Bollywood) का रिश्ता काफी पुराना है. विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी रचाई है. मगर क्या आप जानते हैं कि, कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी बी-टाउन अदाकाराओं पर मरते हैं. वहीं क्रिकेट और बॉलीवुड की गलियों

By Sakshi Pandey · 29/10/2023

Bollywood: क्रिकेट और बॉलीवुड (Bollywood) का रिश्ता काफी पुराना है. विराट कोहली से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी रचाई है. मगर क्या आप जानते हैं कि, कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी बी-टाउन अदाकाराओं पर मरते हैं. वहीं क्रिकेट और बॉलीवुड की गलियों में कुछ लव स्टोरीज काफी मशहूर हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के नाम, जिनके पाकिस्तानी क्रिकेटरों के साथ अफेयर रह चुके हैं.

जीनत अमान – इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 80 के दशक में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान हुआ करते थे. इमरान मैच के सिलसिले में भारत आए. जहां उनकी मुलाकात उस दौर की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान से हो गई. इमरान की पहली पत्नी रेहम खान के अनुसार दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. मगर बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.

रीना रॉय – मोहसिन खान

80 के दशक की मशहूर अदाकारा रीना रॉय और अभिनेता शत्रुघन सिन्हा के अफेयर्स के चर्चे बी-टाउन में आम थे. मगर शत्रुघन ने अचानर पूनम से शादी कर ली. जिसके बाद रीना काफी अकेली पड़ गई थीं. इसके बाद रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने 1983 में शादी कर ली. मगर दोनों की शादी महज 7 साल ही चल सकी और 1990 में दोनों का तलाक हो गया.

सुष्मिता सेन – वसीम अकरम

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम और मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं. खबरों की मानें तो दोनों की मुलाकात एक रिएलिटी शो के दौरान हुई थी. जहां सुष्मिता को देखते ही वसीम अपना दिल हार बैठे थे. मगर दोनों का रिश्ता महज छह महीने ही चला. जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे.

सोनाली बेंद्रे – शोएब अख्तर

पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर शोएब अख्तर भारतीय अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे. उनकी दिवानगी कुछ इस कदर बढ़ी की उन्होंने सोनाली को किडनैप करने धमकी भी दे दी थी. एक इंटरव्यू के दौरान शोएब ने कहा कि अगर सोनाली ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं किया तो वो सोनाली को किडनैप कर लेंगे. मगर सोनाली ने शोएब के बयान पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया और कुछ समय बाद ये लव अफेयर भी ठंडे बस्ते में चला गया.

तमन्ना भाटिया – अब्दुल रज्जाक

साउथ और हिन्दी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के दिल के तार भी पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से जुड़ चुके हैं. साल 2013 में दोनों कपल्स को दुबई के एक बाजार में हाथों में हाथ डाले घूमने देखा गया था. जिसके बाद दोनों का सीक्रेट लव सभी के सामने आ गया था. हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था.

ये भी पढ़ें – शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला रिव्यू आया सामने, विक्की कौशल का भी दिखेगा स्पेशल अपीयरेंस, जाने फिल्म की कहानी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full