‘दृश्यम 3’ पर बरसे बजरंग बली के आशीर्वाद, मंगलवार को 87 लाख दर्शकों ने देखी फिल्म, बना नया रिकॉर्ड अजय का जलवा

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार कायम है। अजय देवगन की फिल्म ने मंगलवार को भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 87 लाख लोगों ने फिल्म देखी, जिसके साथ मेकर्स ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

By ·

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत करती नजर आ रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद मंगलवार को भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाबी हासिल की। फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े अब इसकी रफ्तार की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को ‘दृश्यम 3’ ने भारत में करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की पांच दिनों की कुल घरेलू कमाई 216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं, विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत रहा और पांचवें दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये का योगदान मिला। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 341.30 करोड़ रुपये हो गया है।

https://x.com/Tweet_karle_yr/status/2106365167399239735

87 लाख से ज्यादा दर्शकों ने देखी फिल्म

कमाई के साथ-साथ फिल्म ने दर्शकों की संख्या के मामले में भी बड़ा आंकड़ा छुआ है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, पांचवें दिन ‘दृश्यम 3’ को 8.76 लाख दर्शकों ने सिनेमाघरों में देखा। इसके साथ पांच दिनों में फिल्म की कुल फुटफॉल 87.59 लाख तक पहुंच गई। यानी महज पांच दिनों में करीब 88 लाख दर्शक विजय सलगांवकर की कहानी देखने थिएटर पहुंच चुके हैं।

https://x.com/Ruksar_Indian/status/2107068317337075854

फिल्म की शुरुआत भी बेहद दमदार रही थी। पहले दिन इसने 62 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले वीकेंड में फिल्म ने 176.50 करोड़ रुपये नेट जुटाए। सोमवार को भी इसने करीब 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

https://x.com/muskanchandak01/status/2107049464615846162

अजय देवगन का सबसे तेज 200 करोड़ क्लब

मंगलवार की कमाई के साथ ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 200 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म के प्रदर्शन को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स में इसे अजय देवगन के करियर की सबसे तेज 200 करोड़ पार करने वाली फिल्मों में बताया जा रहा है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में हैं। अब नजर इस बात पर है कि पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म कितनी बड़ी छलांग लगाती है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें