Shocking! ड्रीम गर्ल फेम एक्टर आयुष्मान खुराना हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, कहा – डायरेक्टर ने की थी ये देखने की डिमांड

Ayushmann Khurrana: ड्रीम गर्ल की पूजा को तो आप सभी जानते हैं. एक टेलिफोन से सभी के दिल का टेलिफोन बजाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने पूजा के रोल में फैंस को हैरान कर दिया था. ड्रीम गर्ल में आयुष्मान का अभिनय लोगों को इतना पसंद आया कि सभी फिल्म के सीक्वेल

By ·

Ayushmann Khurrana: ड्रीम गर्ल की पूजा को तो आप सभी जानते हैं. एक टेलिफोन से सभी के दिल का टेलिफोन बजाने वाले अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने पूजा के रोल में फैंस को हैरान कर दिया था. ड्रीम गर्ल में आयुष्मान का अभिनय लोगों को इतना पसंद आया कि सभी फिल्म के सीक्वेल की मांग करने लगे. वहीं मेकर्स ने भी बिना देर किए ड्रीम गर्ल 2 रिलीज कर दी. पिछले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में भी आयुष्मान पूजा के किरदार में नजर आए. जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला.

फर्श से अर्श तक का सफर

दिल्ली के मामूली RJ से सिल्वर स्क्रीन की पूजा बनने का सफर आयुष्मान के लिए भी आसान नहीं था. पिछले एक दशक में आयुष्मान खुराना ने बड़े पर्दे पर विक्की डोनर, बधाई हो, अंधाधुंध, बाला और ड्रीम गर्ल जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. जिसकी वजह से आयुष्मान खुराना ने इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना ली है. मगर क्या आप जानते हैं कि, आयुष्मान के करियर का शुरुआती समय किसी बुरे सपने से कम नहीं था. जब उन्हें कास्टिंग काउच का भी शिकार होना पड़ा था.

कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी

आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. आयुष्मान ने बताया कि, जब उन्होंने RJ की जॉब छोड़ कर फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला किया. तो फिल्म के सिलसिले में उन्होंने कई डायरेक्टर्स से मुलाकात की. ऐसे में एक डायरेक्टर की डिमांड सुनकर वो हैरान रह गए. आयुष्मान ने कहा कि, उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपनी फिल्म में तुम्हें लीड रोल देने के लिए तैयार हूं लेकिन इसके बदले तुम्हें मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाना होगा. जिसे सुनकर मैं शॉक हो गया और मैंने बिना कुछ सोचे समझे उनका ऑफर फौरन रिजेक्ट कर दिया.

ये भी पढ़ें – टाइगर 3 के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, जाने कब से शुरु होगी फिल्म की एडवांस बुकिंग, मिलेंगे ढेर सारे सरप्राइज

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें