OMG! रणवीर सिंह से हो चुकी थी सगाई, मगर इस एक्टर के साथ बच्चे चाहती थीं दीपिका पादुकोण, Video में कुबूली दिल की बात

Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण 8 में शिरकत की थी. शो के दौरान दोनों पावर कपल्स ने कई रहस्यों से पर्दा उठाया था. इसी कड़ी में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी सगाई का भी खुलासा किया [...]

By Sakshi Pandey · 13/11/2023

Deepika Padukone: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जोड़ी ने हाल ही में छोटे पर्दे के मशहूर शो कॉफी विद करण 8 में शिरकत की थी. शो के दौरान दोनों पावर कपल्स ने कई रहस्यों से पर्दा उठाया था. इसी कड़ी में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी सगाई का भी खुलासा किया था. जिसके बाद दीपिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

करण के शो में दीपिका ने किया हैरान

कॉफी विद करण सीजन 8 में दीपिका पादुकोण के एक जवाब ने सभी को हैरान कर दिया था. शो में अपनी डेटिंग लाइफ पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, वो रणवीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद भी कई लोगों से मिलती थीं. हालांकि उनके दिमाग में सिर्फ रणवीर ही थे. दीपिका के इस बयान ने सभी को अलग-अलग मतलब निकालने पर मजबूर कर दिया था. हालांकि इसी बीच दीपिका एक पुराना वीडियो भी सामने आ गया. जिसने अफवाहों के बाजार को और भी ज्यादा हवा दे दी है.

हॉलीवुड एक्टर की दिवानी थी दीपिका

करण के शो में दीपिका ने बताया कि उन्होंने 2015 में रणवीर सिंह के साथ सगाई कर ली थी. वहीं दीपिका का वायरल वीडियो 2017 का है. इस दौरान दीपिका ने एक हॉलीवुड फिल्म में काम किया था. जिसके बाद दीपिका ने द एलेन शो में शिरकत की थी. ऐसे में दीपिका ने रणवीर के साथ अपने रिलेशनशिप का जिक्र नहीं किया. मगर उन्होंने हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ बच्चे पैदा करने की बात कहकर सभी को शॉक कर दिया था.

विन डीजल के संग रोमांस

शो के दौरान होस्ट ने दीपिका और विन डीजल की एक रोमांटिक तस्वीर सभी के सामने रखी थी. जिसे देखने के बाद दीपिका शर्मा गई थीं. ऐसे में होस्ट को जवाब देते हुए दीपिका ने कहा, मैं विन डीजल को बहुत पसंद करती हूं और उनके साथ बच्चे पैदा करने के बारे में भी सोचती हूं. हालांकि बाद में बात को संभालते हुए दीपिका बोल पड़ीं कि ये सब कुछ मेरे मन में चलता है और वहीं तक ही सीमित है.

फैंस ने किया ट्रोल

2017 में इस इंटरव्यू के दौरान किसी को दीपिका और रणवीर की सगाई की भनक भी नहीं थी. ऐसे में फैंस ने भी दीपिका के इस बयान को हंसी में टाल दिया था. मगर करण से शो में जब दीपिका ने बताया कि उन्होंने 2015 में ही रणवीर से सगाई कर ली थी. तो फैंस का गुस्सा भी दीपिका पर फूट पड़ा. लोगों का कहना है कि, रणवीर के साथ सगाई करने और शादी की प्लानिंग करते हुए दीपिका विन डीजल के साथ बच्चे पैदा करना चाहती थीं. दीपिका के इसी बयान को लेकर फैंस उनसे काफी खफा हैं.

ये भी पढ़ें- करण जौहर के साथ कॉफी पीएंगे सलमान खान? शो के फिनाले में होगी दबंग खान की धमाकेदार एंट्री!

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full