Don 3: बाजीराव को डॉन के अवतार में देखकर पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, कई सितारों ने की सराहना

Don 3: फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें रणवीर का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका [...]

By Sakshi Pandey · 10/8/2023

Don 3: फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 (Don 3) को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. जिसमें रणवीर का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है. ऐसे में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म के टीजर पर अपना रिएक्शन दिया है.

दरअसल फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डॉन 3 का टीजर बुधवार को रिलीज किया गया है. जिसमें रणवीर सिंह ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. काले रंग के कपड़ों में रणवीर का लुक काफी क्लासी लग रहा है. वहीं टीजर से साथ कैप्शन में लिखा है, “एक नए युग की शुरुआत हो रही है.” ऐसे में फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. तो वहीं दीपिका पादुकोण ने भी टीजर पर खुशी जाहिर की है.

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए डॉन 3 का टीजर साझा किया है. जिसके साथ दीपिका ने बूम का एक स्टीकर भी लगाया है. वहीं दीपिका ने टीजर को लाइक करने के साथ-साथ इस स्टोरी में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को टैग भी किया है. इससे साफ है कि दीपिका भी बाजीराव को डॉन के रूप में देखकर काफी एक्साइटेड हैं.

वहीं दीपिका के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों ने डॉन 3 के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में कियारा अडवाणी सहित जोया अख्तर, करिशमा कपूर, कैटरीना कैफ और अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स ने फिल्म के टीजर को लाइफ किया है.

बता दें कि, डॉन जोया अख्तर की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक है. हालांकि इससे पहले ड़ॉन में शाहरुख खान और प्रियंका चौपड़ा की जोड़ी देखने को मिली थी. मगर अब शाहरुख की जगह रणवीर सिंह को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है. तो वहीं खबरों की मानें तो फिल्म में कियारा अडवाणी रणवीर के अपोसिट रोल निभाती नजर आएंगी. ऐसे में किंग खान के फैंस फिल्म में शाहरुख के कैमियो की भी मांग कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि, क्या दर्शकों को फिल्म में किंग खान की कमी महसूस होती है या रणवीर सिंह शाहरुख को रिप्लेस करने में कामयाब हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें – चेन्नई एक्सप्रेस की 10वीं सालगिरह पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार वीडियो, रणवीर सिंह के साथ बोला ये फेमस डायलॉग

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full